फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Give compensation of one crore each to the families of those killed in Mewat violence

Pilibhit News: मेवात हिंसा में मृत लोगों के परिजनों को दें एक-एक करोड़ का मुआवजा

Wed, 02 Aug 2023 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 02 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Give compensation of one crore each to the families of those killed in Mewat violence
सिटी मजिस्ट़ेट को ज्ञापन देते विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता । संवाद
पीलीभीत। हरियाणा के मेवात में हुई हिंसा से विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोगों में गुस्सा है। उन्होंने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ का मुआवजा देने और उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि मेवात में 20-25 हजार श्रद्धालु पहुंचे थे। यात्रा शुरू हुए 15 मिनट भी नहीं हुए कि उन पर उपद्रवियों ने गोलियां और पत्थर बरसाते हुए आगजनी शुरू कर दी। श्रद्धालु पीछे हटने लगे तब उन पर पेट्रोल बम फेंके गए। बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या कर दी गई। दो पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए। ज्ञापन में कहा गया है कि नूंह सहित संपूर्ण क्षेत्र को सील करके दंगाइयों की तमाश में अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

प्रदशर्नकारियों का कहना था कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इस प्रकार की घटना भविष्य में न हो। हमारी धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक यात्राओं की समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ और घायलों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। संपत्ति की भी क्षतिपूर्ति की जाए। इस मौके पर विहिप के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार, जगदीश सक्सेना, रामानुज अवस्थी, मणिकांत मिश्रा, संतोष मिश्रा, महेश पाठक, संजीव कुमार, हरीश दुलवानी, नारायणहरि, नंदकिशोर कश्यप, अमन सक्सेना, चंद्रकांता, रमिता पटेल, सोनी पटेल, नीरज शुक्ला, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed