फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Girls decorated rangoli, received award

Pilibhit News: छात्राओं ने सजाई रंगोली, मिला पुरस्कार

Wed, 30 Oct 2024 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Girls decorated rangoli, received award
कंपोजिट विद्यालय बिलगवा में छात्राओं ने बनाई रंगोली।स्रोत:​शिक्षक
पीलीभीत। प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ दीपावली मनाई गई। छात्राओं ने आकर्षक रंगोली भी बनाई। इसकी सभी ने सराहना की।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक डॉ. विभव सक्सेना ने बच्चों को दीपावली के पंच पर्वों से जुड़ी पौराणिक एवं वैज्ञानिक मान्यताओं की जानकारी दी। कहा कि दीपावली के पांच पर्व हमें स्वच्छता, पर्यावरण की रक्षा, परस्पर प्रेम और सभी के जीवन में प्रकाश बिखेरने का संदेश देते हैं। उन्होंने बच्चों से इन्हीं भावनाओं के साथ दीपावली का पर्व मनाने की बात कही।
इससे पूर्व समस्त स्टाफ एवं बच्चों ने मिलजुल कर विद्यालय की विशेष साफ-सफाई की और उसे बड़े आकर्षक ढंग से सजाया। साथ ही शैक्षणिक स्टाफ एवं बच्चों ने आतिशबाजी से दूर रहने का संकल्प लिया। दीपावली के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत रंगोली, बंधनवार बनाओ, दिया सजाओ, निबंध तथा कला/पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मीनाक्षी वर्मा, रश्मि, खुशबू, अनमोल, अंजलि, काजल, चंदा, साधना, गुंजन, सोनी, साधना देवी, दीक्षा, पल्लवी, प्रांशी, झलक वर्मा, जशोदा, सोनाक्षी, आयुषी, रोशनी, आस्था शर्मा, हेमलता, रजनी, रोशनी, वैष्णवी दीपमाला, रिंकी, सुरभि, साधना वर्मा, सोनाक्षी देवी, राधा, निर्मला, अलका, रेनू, अतुल कुमार, ऋषभ, कौशल राज, पल्लव, कृष्णा, विपिन, दीपक, नितेश, मानव, धनुज तथा आर्यन मौर्य को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ममता देवी, प्रगति धामी और प्राज्ञी अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed