{"_id":"6429c8b6a4fa2f8b810f3818","slug":"girls-body-found-hanging-in-room-under-suspicious-circumstances-pilibhit-news-c-4-1-115339-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संदिग्ध हालात में कमरे में लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संदिग्ध हालात में कमरे में लटका मिला युवती का शव
विज्ञापन
रुद्रपुर से राशन लेने गांव आई थी, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सुनगढ़ी क्षेत्र के नवदिया दहला गांव में एक युवती का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे कुंडे से शव लटका मिला। सुबह दादी के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव नवदिया दहला निवासी प्यारे लाल ने बताया कि वह पांच साल से परिजन के साथ रूद्रपुर में रहकर मजदूरी करता है। हर माह राशन लेने के लिए परिवार का कोई सदस्य गांव आता है। शनिवार को उसने पुत्री ज्योति (20) को गांव भेजा था। साढ़े चार बजे पुत्री ने गांव स्थित घर पहुंचने की पिता को फोन करके जानकारी दी थी। इसके बाद कोटे पर जाकर ज्योति ने राशन लिया। छह बजे पिता ने ज्योति से फोन पर फिर बात की। तब तक सब कुछ ठीक था। प्यारे लाल के बड़े भाई गयादीन भी गांव में ही रहते हैं। ज्योति के घर आने की जानकारी पर दादी जसोदा देवी घर पहुंचीं। हालचाल लेने के कुछ देर बाद वह लौट गईं।
रविवार सुबह ज्योति को चाय देने के लिए दादी फिर घर पहुंचीं। दरवाजा खुला होने पर अंदर गईं। आवाज देने पर कोई हलचल नहीं हुई। आंखों से कमजोर होने के चलते सहारे से दादी कमरे में पहुंचीं तो कुंडे से लटकी ज्योति के पैर टकराए। उन्होंने ज्योति का शव फंदे से लटका देखा, तब चीख-पुकार मच गई। शोर मचने पर आसपास के लोग आ गए। जानकारी पर परिजन रूद्रपुर से गांव पहुंचे। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। परिजन आत्महत्या की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं।
000
घर से कमरे तक का दरवाजा मिला खुला, फोन का डाटा भी गायब
पिता प्यारे लाल ने बताया कि घर के मुख्य द्वार से कमरे तक तीन दरवाजे हैं। सुबह प्यारे लाल की मां जब घर पहुंची तो तीनों दरवाजे खुले थे। उन्होंने फोन देखा तो उसका डाटा गायब था। रविवार को पुत्री से बातचीत का भी डाटा नहीं था। उनका यह भी कहना है कि गांव का ही एक युवक पुत्री से बातचीत करता था। जिसके बाद वह पुत्री को गांव से रुद्रपुर साथ ले गए थे। डाटा गायब होने से वह अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।