{"_id":"65b953bc87ce4a10ed014229","slug":"girl-taken-hostage-in-kolkata-after-taking-jewelery-and-cash-from-home-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-111371-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर से जेवर व नकदी लेकर गई युवती को कोलकाता में बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर से जेवर व नकदी लेकर गई युवती को कोलकाता में बनाया बंधक
विज्ञापन
न्यूरिया। एक युवती को युवक बहला फुसलाकर ले गया। युवती ने फोन कर परिजनों को बताया कि युवक ने कोलकाता में उसे बंधक बनाया हुआ है। मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी पुत्री को 19 जनवरी की रात को योगेश कुमार बहला फुसलाकर ले गया। पुत्री घर से सोने की चेन व 55 हजार रुपये भी अपने साथ ले गई। जानकारी लगने पर जब परिजन युवक के घर शिकायत करने के लिए गए तो उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए उन्हें भगा दिया।
बाद में आश्वासन दिया कि वह उसकी पुत्री को वापस भेज देंगे। 25-26 जनवरी की रात महिला को पुत्री ने फोन कर जानकारी दी। बताया कि उसे योगेश जबरन अपने साथ बहला फुसलाकर कोलकाता ले गया है। जहां उसे बंधक बनाकर रखा है। युवक उसके साथ जबरन गलत काम का दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने योगेश कुमार व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।