{"_id":"649b29327808f62fd0057237","slug":"girl-child-died-due-to-balcony-fall-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-252-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छज्जा गिरने से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छज्जा गिरने से बच्ची की मौत
Tue, 27 Jun 2023 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। घुंघचाई थाना के गांव दिलावरपुर निवासी संतोष की तीन वर्षीय पुत्री पायल की छज्जा गिरने से उसके मलबे में दबकर मौत हो गई। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
छज्जा गिरने की घटना सोमवार शाम को हुई थी। संतोष की पुत्री पायल घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान छज्जा गिरने से पायल उसके मलबा में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पायल की मौत हो गई। परिजन उसका शव घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने घटना की जानकारी ली। संतोष मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनकी दो पुत्रियों में बड़ी नेत्रहीन है।