फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ghaziabad to Meerut Trophy beating seized

मेरठ ने गाजियाबाद को  हराकर ट्राफी कब्जाई

Tue, 24 May 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Tue, 24 May 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad to Meerut Trophy beating seized
खेलकूद - फोटो : pilibhit, beureu
स्व. इंदरजीत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत हुए फाइनल मैच में मेरठ ने गाजियाबाद को 27 रनों से शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

शहर के एलएच स्टेडियम में मंगलवार को मेरठ और गाजियाबाद के बीच फाइनल मैच खेला गया। गाजियाबाद के कप्तान गौरव तोमर ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। मेरठ की ओर से शिवम चौधरी और कप्तान गौरव सिरोही बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे। गौरव सिरोही मात्र 15 रन बनाकर कैच आउट हो गए। शिवम का साथ देने विपिन ढाका पहुंचे, लेकिन वह भी मात्र नौ रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। शिवम ने 62 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्र्द्धशतक पूरा किया। 19वें ओवर में आकाश चौहान आउट हुए। इसके बाद अजहर अली क्रीज पर पहुंच और शिवम व अजहर ने चौथे विकेट की साझेदारी करते हुए 50 रनों की पारी खेली। अजहर भी 38 रन पर आउट हो गए। रन गति बढ़ाने के चक्कर में शिवम चौधरी 92 रन बनाकर आउट हो गए। मेरठ की टीम 40 ओवरों में 199 रन बनाकर आउट हो गई। गाजियाबाद की ओर से कप्तान सौरभ तोमर ने चार ओवर में 18 देकर चार विकेट, विशाल चौधरी ने आठ ओवरों में 32 रन देकर दो विकेट लिए। रनों का लक्ष्य पीछा करने उतरी गाजियाबाद की टीम शुरूआत में शुरूआती दौर में ही लडख़ड़ा गई। पारी को संभालते हुए कप्तान गौरव तोमर ने 12वें में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। उन्होंने 41 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए। गौरव और नलिन ने 46 रनों की साझेदारी की। गौरव के आउट होतेे ही टीम के दो विकेट जल्दी जल्दी गिर गए। नए बल्लेबाज अंकित चौधरी महज 12 रन बनाकर आउट हो गए और मैच के 29वें ओवर गाजियाबाद टीम छह विकेट पर 131 बनाकर संघर्ष करती दिखी। इसके बाद गाजियाबाद टीम मात्र 172 रन बनाकर आल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच शिवम चौधरी रहे। टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मेरठ के अंकुर चौहान व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब गाजियाबाद के अंकुर गौरव तोमर को दिया गया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट गाजियाबाद के आलराउंडर गौरव रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद ने विजेता टीम के कप्तान गौरव सिरोही को ट्राफी सौंपी। इस मौके पर अध्यक्ष अनिल महेंद्रू, उपाध्यक्ष परमवीर सिंह पैरी, बी क्लीपर्ड, सुहैल बख्श, राजेश ढाटा, मोहित, सद्दाम, रिजवान, चिरंजीव गौड़ समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed