फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Geyser cylinder caught fire while taking bath, farmer got burnt

Pilibhit News: नहाते समय गीजर के सिलिंडर में लगी आग, किसान झुलसा

Sat, 16 Nov 2024 04:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 16 Nov 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Geyser cylinder caught fire while taking bath, farmer got burnt
न्यूरिया कस्बे में आग की घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाथरूम।स्रोत:ग्रामीण
पीलीभीत। नहाते समय गीजर के सिलिंडर में आग लगने से बाथरूम में नहा रहा किसान बुरी तरह झुलस गया। बमुश्किल दरवाजा खोलकर बाहर आने के बाद किसान ने शोर मचाया तो लोग जुटे। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

न्यूरिया क्षेत्र के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी सगीर (55) ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे वह नहाने के लिए घर में बने बाथरूम में गए थे। नहाने के लिए गीजर ऑन किया। कुछ ही देर बाद सिलिंडर में आग लग गई। पलक झपकते ही आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन

लपटें गीजर तक पहुंच गई। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। किसी तरह उसने बाथरूम का दरवाजा खोला और शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागे। इस पर घर में मौजूद पुत्रियों ने आसपास के लोगों को बुलाया। हादसे की जानकारी के बाद घर में भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इसके बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां इमरजेंसी में उपचार के बाद घायल को सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। हादसे में ग्रामीण का चेहरा छोड़कर शरीर का शेष भाग झुलस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed