फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Get timely completion of construction tasks: Maneka

निर्माणाधीन कार्यों को समय से पूरा कराएं : मेनका

Sun, 24 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 24 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने अनुश्रवण समिति की बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। 
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में हुई बैठक में डीएम मासूम अली सरवर ने केंद्रीय मंत्री को जिले में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने एक-एक कर सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिले का विकास उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए शिक्षा, कृषि, सड़क सभी क्षेत्रों में गुणवत्तापरक काम होने चाहिए। उन्होंने बरेली पीलीभीत मार्ग का निर्माण जल्द पूरा कराने और इसके दोनों ओर पूर्व की भांति पाकड़ के पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप जिले के सभी गांव में शतप्रतिशत विद्युतीकरण कराया जाना है। इसके लिए विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विद्युतीकरण से वंचित गांव का जल्द सर्वे कराने के निर्देश दिए। कृषि क्षेत्र में और विकास एवं आधुनिक सुविधाएं प्रदान कराने व प्रशिक्षण कराने के निर्देश कृषि उपनिदेशक को दिए। मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित करने वाले विद्यालयों को चिन्ह्ति कर उन्हें एक साल का समय देकर मान्यता दिलाने के निर्देश डीआईओएस को दिए वहीं बीएसए कार्यालय में बाबुओं की शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी सहित सभी अधिकारी एवं केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

000000000000
बेटियों को दें कन्या समृद्धि योजना का उपहार
23 पीबीटीपी 17
पीलीभीत। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने मुख्य डाकघर में स्थापित किए गए जिले के पहले एटीएम का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजित समारोह में उन्होंने डाकघर उपभोक्ताओं को एटीएम कार्ड और नए खाता धारकों को पासबुक प्रदान की। केंद्रीय मंत्री ने सभी से कन्या समृद्धि योजना के तहत बेटियों का खाते खुलवाकर उनका भविष्य सुरक्षित करने की अपील की। यहां डाक विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed