{"_id":"6854579a0547f7db850debe5","slug":"get-the-roads-dug-up-during-the-work-constructed-soon-dm-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-138143-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य के दौरान खोदी गईं सड़कों का शीघ्र कराएं निर्माण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य के दौरान खोदी गईं सड़कों का शीघ्र कराएं निर्माण : डीएम
Fri, 20 Jun 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा कर विभागों की स्थिति जानी। उन्होंने पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों का शीघ्र निर्माण कराने का निर्देश जल निगम के अधिकारियों को दिया।
बैठक में डीएम ने सेतुओं के निर्माण की समीक्षा की। कार्य को तेजी से कराए जाने के निर्देश दिए। सड़कों के बारे में जानकारी करते हुए कहा कि जो सड़कें अधूरी हैं। उन्हें जल्द पूरा कराया जाए।पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभांवित करने का निर्देश बिजली निगम के अफसरों को दिया। कहा कि अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में पंजीकरण कराया जाए। जल जीवन मिशन की समीक्षा में कार्य के दौरान खोदी गई सड़कों का जल्द से जल्द निर्माण कराने को कहा। संवाद