फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Get the new season of 52 thousand quintals of sugarcane crushing

मिल ने नए सत्र में की 52 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई

Wed, 23 Nov 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 23 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Get the new season of 52 thousand quintals of sugarcane crushing
मिल ने नए सत्र में की 52 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
सहकारी चीनी मिल 16 सितंबर को पटला पूजन के बाद पेराई सत्र शुरू हो गया था। इस पेराई सत्र में मिल ने 52 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर दी है। हालांकि मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे सुबह नौ बजे तक मिल बंद होने के कारण मिल परिसर में गन्ने के वाहनों की जाम जैसी स्थित बन गई।

नए पेराई सत्र में बीसलपुर किसान सहकारी चीनी मिल में अब तक 85 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर दी है। मिल अधिकारियों की मानें तो पिछले वर्ष की अपेक्षा रिकवरी में भी इस बार बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले वर्ष मिल की रिकवरी इन दिनों 7.15, 7.20, 7.22 थी। जो इस बार बढ़कर 7.55, 7.75, 7.85 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुई है। इस बढ़ोत्तरी से मिल प्रशासन ने राहत की सांस महसूस की है। इधर मिल में मंगलवार शाम को साढ़े सात बजे अचानक खराबी आ जाने के कारण बंद हो गई। काफी प्रयास करने के बाद भी रात मेें मिल चालू नहीं हो सकी। पूरी रात मरम्मत होने के बाद बुधवार को सुबह लगभग नौ बजे चालू हो सकी। जिससे मिल लगभग 14 घंटे बंद रही। मिल बंद होने के कारण परिसर में गन्ना लदे वाहनों से जाम जैसी स्थित बन गई। हालांकि बुधवार को मिल चालू होने के बाद पेराई शुरू हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed