{"_id":"58499d5f4f1c1b9b19449ee8","slug":"get-started-by-purnpur-cane-price-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरनपुर मिल ने शुरू किया गन्ना मूल्य भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरनपुर मिल ने शुरू किया गन्ना मूल्य भुगतान
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दि किसान सहकारी चीनी मिल ने गन्ना किसानों को गन्ने के मूल्य का भुगतान शुरू कर दिया है। चीनी मिल ने 30 नबंवर का गन्ना मूल्य का भुगतान 2.97 करोड़ किसानों के खातों में भेजा है। क्षेत्र का गन्ना पूरनपुर चीनी मिल सहित सात चीनी मिलों को जाता है। पीलीभीत चीनी मिल, मकसूदापुर और गुलरिया चीनी मिल ने पहले ही गन्ना किसानों को भुगतान शुरू कर दिया था। दि किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक एएस पोरस ने बताया कि 30 नबंवर तक चीनी मिल को सप्लाई किए गए गन्ने के मूल्य का भुगतान कर दिया गया है। 14 दिनों में गन्ना मूल्य भुगतान करने के निर्देश हैं, लेकिन उन्होंने 11वें दिन 2.97 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों के खातों में भिजवा दिया है। प्रधान प्रबंधक ने बताया कि गुलरिया चीनी मिल ने अब तक 19 अप्रैल तक का भुगतान किया है। उन्होंने 30 नवंबर तक का भुगतान कर कीर्तिमान बनाया है। जीएम ने गन्ना किसानों से साफ सुथरा गन्ना सप्लाई करने का आह्वान किया है।
लापरवाही पर दुर्घटना होने का आरोप
पूरनपुर। भाकियू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने आसाम हाईवे पर गन्ने भरे वाहनों की लाइनें होने से हादसे में वृद्धा की मौत पर रोष व्यक्त किया है। उनका आरोप है कि हादसा चीनी मिल प्रशासन की लापरवाही से हुआ। इसको लेकर भाकियू आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
लापरवाही पर दुर्घटना होने का आरोप
पूरनपुर। भाकियू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने आसाम हाईवे पर गन्ने भरे वाहनों की लाइनें होने से हादसे में वृद्धा की मौत पर रोष व्यक्त किया है। उनका आरोप है कि हादसा चीनी मिल प्रशासन की लापरवाही से हुआ। इसको लेकर भाकियू आंदोलन करेगी।
विज्ञापन