फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   General knowledge competition held at Gomti origin place

Pilibhit News: गोमती उद्गम स्थल पर हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

Fri, 06 Sep 2024 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
General knowledge competition held at Gomti origin place
गोमती उद्धगम स्थल पर विजेता को पुरस्कृत करते एसडीएम आशुतोष गुप्ता।स्रोत:ट्रस्ट
कलीनगर। गोमती उद्गम स्थल पर शिक्षक दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को मां गोमती ज्ञान उत्सव के तहत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के 31 और बरेली के एक शिक्षण संस्था के करीब 807 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। एक सप्ताह में परीक्षा का परिणाम घोषित कर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डाॅ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन करने के बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। दिन में दो बजे से चार बजे तक परीक्षा हुई। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि परीक्षा का परिणाम एक सप्ताह में घोषित कर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण की सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन एवं अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाते हुए उसकी देखभाल की शपथ दिलाई गई। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स अंकिता श्रीवास्तव, तहसीलदार हबीब उर रहमान अंसारी, नायब तहसीलदार अक्षय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed