फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gazi Eleven Talgaon won the final match

Pilibhit News: गाजी इलेवन तालगांव ने जीता फाइनल मुकाबला

Sun, 22 Jun 2025 09:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
Gazi Eleven Talgaon won the final match
फाइनल कप के साथ गाजी इलेवन की टीम। आयोजक
बिलसंडा। नगर में चल रहे क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच में अंतिम दिन लवली इलेवन बिलसंडा और गाजी इलेवन तालगांव के बीच फाइनल मैच हुआ। जिसमें गाजी इलेवन ने जीत दर्ज की। बेहतर प्रदर्शन करने पर मुफीज को मैन ऑफ द मैच और शुभम को मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच में रविवार की दोपहर फाइनल मैच का शुरुआत व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अवनीश जायसवाल ने टॉस कराकर की। गाजी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लवली इलेवन बिलसंडा की टीम 76 रन बनाकर ढेर हो गई।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजी इलेवन तालगांव की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज पांच ओवर में एक विकेट खोकर फाइनल मैच अपने नाम कर लिया। समर्थकों ने ग्राउंड पर ही आतिशबाजी कर जीत की खुशी जाहिर की। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन विकेट लेने पर मुफीज को मैन ऑफ द मैच और सिरीज में बेहतर प्रदर्शन करने पर शुभम को मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान केके मिश्रा, अटल सिंह जायसवाल, प्रभाकर सक्सेना, सुमित गुप्ता, अजय तिवारी, रामकिशोर समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed