फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gayatri Yajna

श्रद्धालुओं ने गायत्री यज्ञ में दीं आहुतियां

Thu, 28 May 2015 11:28 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
बीसलपुर/पीलीभीत। Updated Thu, 28 May 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Gayatri Yajna
शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को सूरजभान डिग्री कॉलेज में गायत्री यज्ञ हुआ।
विज्ञापन


यज्ञ गायत्री परिवार के तहसील प्रभारी सत्यपाल यादव ने विधि विधान से कराया। यज्ञ के हवन कुंड में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। इस मौके पर कुछ श्रद्धालुओं ने अपनी एक-एक बुराई छोड़ने और उसके स्थान पर एक-एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प लिया।

यज्ञ में गायत्री परिवार के ब्लाक प्रभारी प्रताप सिंह तोमर, आशीष कुमार, रामस्वरूप कश्यप, डॉ. रामपाल मौर्य, जगदीश सिंह, बेंचे लाल, चेतराम, अवधेश कुमार, नंद किशोर, नितिन कुमार, राघव कुमार, मिही लाल, शशि बाला गंगवार, निशांत कुमार, दिलीप कुमार, विपिन कुमार, स्वाति मिश्रा, राजश्री गंगवार और राजेश कुमार आदि प्रमुख लोग शामिल थे।
धूमधाम से मनाई गई गायत्री जयंती
पीलीभीत। गायत्री जयंती के उपलक्ष्य में शक्तिपीठ पर पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर सद्बुद्धि, विश्व शांति और स्वास्थ्य जीवन की कामना की। इस मौके शांतिकुंज के अधिष्ठाता पंडित श्रीराम शर्मा के निर्वाण दिवस बनाकर उनके चित्र पर पुष्पाजंलि भी अर्पित की गई। यहां भंडारे का भी आयोजन किया गया।

नकटदाना स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शक्तिपीठ के ट्रस्टी डॉ. दीनदयाल शर्मा ने पूजन के साथ किया। इसके पश्चात जगदीश वर्मा, माया प्रकाश व हरिओम शर्मा ने यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर सभी ने गंगा सहित पवित्र नदियों को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। गायत्री जयंती के दिन ही पं. श्रीराम शर्मा का निर्वाण होने के कारण सभी ने उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की और शांतिकुंज की नीतियों व कार्यों को जन जन पहुंचाने का आहवान किया। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


यहां किशनलाल, मुख्य कोषाधिकारी रामनरेश शर्मा, आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. केएन यादव, उपकृषि निदेशक एके सिंह, सुधीर जिंदल, ब्रज किशोर शर्मा, हरीशंकर वर्मा, दीपा राठौर, मधु अग्रवाल, गिरीश गुप्ता, सुखलाल, ऊषा, पुष्पा, रामप्यारी, प्रेमवती, गायत्री देवी, जगदीश प्रसाद, वृंदावनलाल, रीना, प्रज्ञा सहित कई गायत्री परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। गौशाला प्रसादपुर, गायत्री मंदिर पूरनपुर, कलीनगर और शक्तिपीठ सबलपुर गायत्री जयंती पर यज्ञ हुए। माता भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर में पांच कुुंडीय यज्ञ, अखंड जप, भंडारा हुआ। यहां दहेज रहित दो विवाह भी हुए। यहां बैजनाथ सिंह, समरवीर सिंह, सत्यभान सिंह, संदीप खंडेलवाल, रमेश पाल सिंह, राजेश गुप्ता, जैतराम, सत्य प्रकाश शुक्ला, अनंतराम पालिया, तौलेराम पांडेय, शशि गुप्ता, मिथलेश दीक्षित, लालता प्रसाद, गौतम खंडेलवाल, नरेश पाल, मुंशीलाल, कढे़र सिंह, अवधेश कुमार, रामसनेही वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed