बीसलपुर। शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से संचालित गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को गायत्री यज्ञ एवं गोष्ठी हुई। इसमें बड़ी संख्या में गायत्री परिजनों ने भागीदारी की।
कार्यक्रम में मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सत्यपाल सिंह यादव ने कहा कि गायत्री परिवार की स्थापना युग परिवर्तन के लिए हुई है। समाज में अच्छे आचरण को बढ़ावा और गलत विचारों का उन्मूलन, समाज में फैले अनाचार, अत्याचार, पापाचार को समाप्त करना ही इसका उद्देश्य है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए गायत्री परिवार संकल्पित है। इस दौरान कई लोगों ने गायत्री परिवार से जुड़कर नवयुग के निर्माण में कार्य करने का संकल्प किया। यज्ञ में आहुतियां डालीं। यज्ञ स्थल की परिक्रमा की। जयघोष, आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम परिब्राजक राजेंद्र कुमार ने संपन्न कराया। इस मौके पर देवकी नंदन, प्रताप सिंह, डॉ.कुलभूषण मौर्य, श्रीपाल सिंह, अनोखेलाल, वीरेंद्र कुमार, गायत्री देवी, लज्जावती, विंदेश्वरी गुप्ता, डॉ.प्रिया गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद