फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gayatri Pariwar raised Imagination of addiction

गायत्री परिवार ने जगाई  नशामुक्ति की अलख

Tue, 31 May 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Tue, 31 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Gayatri Pariwar raised Imagination of addiction
नशा - फोटो : अमर उजाला
तंबाकू निषेध दिवस पर शहर में निकाली रैली
विज्ञापन

 दुर्व्यसनों से समाज को रहे नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करने को गायत्री परिवार ने शहर में नशा मुक्ति रैली निकाली। सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने रैली का शुभारंभ किया।

विश्व तंबाकू दिवस पर गायत्री परिवार की ओर से रामा कॉलेज से प्रारंभ हुई रैली को सिटी मजिस्ट्रेट ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व उन्होंने कहा कि नशा मनुष्य को कुमार्ग की ओर ले जाता है साथ ही इससे कई बीमारियां भी पैदा होती हैं। उन्होंने गायत्री परिवार के प्रयास कर सराहना करते हुए लोगों से तंबाकू अथवा इससे उत्पादों का प्रयोग न करने की अपील की। ट्रस्टी डॉ. दीनदयाल शर्मा ने कहा कि देश में 20 खरब रुपया प्रति वर्ष नशे में फूंका जा रहा है और हमारी युवा पीढ़ी के साथ साथ महिलाओं में भी धूम्रपान की लत बढ़ रही है जो चिंता का विषय है। उन्होंने कि सरकार को तंबाकू उत्पादन से प्रति वर्ष 5500 करोड़ रुपये का राजस्व मिलता है जबकि इससे होने वाली बीमारियों के इलाज पर 13500 करोड़ रुपया खर्च होता है। सरकार को इस पर विचार कर तंबाकू प्रयोग पर रोक लगानी चाहिए। रामा कॉलेज से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों पर होती हुई रैली सुनगढ़ी थाने पहुंचकर समाप्त हुई। रास्ते में लोगों ने रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रैली में नरायनलाल शर्मा, हरीशंकर वर्मा, गिरीश चंद्र गुप्ता, अनंतराम पालिया,  लालता प्रसाद शास्त्री, जैतराम, बालकराम, भगवान दीन, डॉ. रामनाथ, रामस्नेही, गोविंद राम, मदनलाल, हरिओम सैनी, रामप्यारी, सर्वेश, मुन्नी देवी, मधु अग्रवाल, मीना भारती, पीएल शर्मा, स्वाती, प्रियंका, गीता वशिष्ठ, रामचंद्र, विनोद पांडेय, सुखलाल शर्म, सहित कई लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed