{"_id":"56f81ca44f1c1b0933f15284","slug":"gayatri-parivar-and-kayasthas-the-meeting-was-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री परिवार और कायस्थ सभा का हुआ होली मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री परिवार और कायस्थ सभा का हुआ होली मिलन
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
होली
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायत्री परिवार और कायस्थ सभा की ओर से होली मिलन आयोजित किए गए, जिसमें एक-दूसरे के गले मिलकर उन्हें होली की बधाई दी गई और सुख शांति की कामना की गई।
नकटादाना चौराहा स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर होली मिलन का शुभारंभ डॉ. केएन यादव ने गायत्री मां के समक्ष दीप जलाकर किया। मुख्य ट्रस्टी डॉ. दीनदयाल शर्मा ने कहा त्योहार हमारे जीवन में उत्साह और उमंग का संचार करते हैं। हमें भी एक दूसरे के जीवन में खुशी का संचार करना चाहिए। उन्होंने होली का वैदिक महत्व भी समझाया। नरायन लाल शर्मा ने कहा कि होली दहन के साथ ही हमें भी अपने अंदर की बुराइयों को जला देना चाहिए। इस मौके पर कई सदस्यों ने होली गीत भी सुनाए। कार्यक्रम में दाताराम, जगदीश, भगवानदास, लीलाधर, शोभा सिंह, रविकांत शर्मा, दशरथ प्रसाद, हरिशंकर वर्मा, विनोद पांडेय, रामकुमार, संतोष, भारत गंगवार, कामता पाठक, प्रेमवती, रामप्यारी, कामन पाठक आदि मौजूद रहे।
उधर, मोहल्ला सुनगढ़ी में कायस्थ महासभा के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में सभी फूलों की होली खेली और एक दूसरे गले मिलकर बधाई दी।
होली मिलन आज और कल
पीलीभीत। उप्र राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का होली मिलन मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में दो बजे से होगी। जिलाध्यक्ष हशमुद्दीन खां एवं मंत्री अजय सक्सेना ने बताया कि इसमें डीएम मासूम अली सरवर मुख्य अतिथि होंगे।
पूरनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का होली मिलन समारोह कल सोमवार को कोतवाली रोड स्थित एक होटल में होगा। उन्होंने बताया कि होली मिलन समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त शिक्षकों का होली मिलन 31 को
पूरनपुर। सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद का होली मिलन 31 मार्च को बीआरसी कार्यालय परिसर में होगा। यह जानकारी परिषद के मंत्री मुमताज हसन खां ने दी है।
होली को लेकर निकली शोभायात्रा
घुंघचाई। होली को लेकर गांव उदरहा में ब्रह्म बाबा स्थल से बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें लोग गुलाल उड़ाते और होली गीतों पर थिरकते चल रहे थे।
शोभायात्रा में भगवान शंकर, पार्वती सहित कई धार्मिक झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा गांव दिलावरपुर, जनकापुर, घुंघचाई, सिमरिया, केशोपुर के ब्रह्म बाबा स्थल होती हुई गांव में पुन: पहुंचकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा में रामनाथ, रामकृष्ण, राममूर्ति, सत्यपाल, मदन लाल, रामौतार, महेंद्र, ख्याली राम आदि थे।
सनातन संस्कृति संरक्षण ने होली मिलन मनाया
बीसलपुर। सनातन संस्कृति संरक्षण मंच के कार्यालय पर होली मिलन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष डॉ. सबितुर प्रकाश गंगवार, उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रमुखी, मंत्री मिथलेश गंगवार, संध्या शर्मा, मोहनस्वरूप, जितेंद्र, कविता, रेखा, अर्चना, सिमरन, कृष्णा, राजकुमार, माखनलाल, सुधाकर, कृष्णमोहन, हरीश कुमार, योगेश कुमार और राजीव त्रिवेदी समेत मंच के अधिकांश कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, रामलीला मैदान में मैथिल एवं विश्वकर्मा महासभा के तत्वावधान में होली मिलन हुआ। समारोह में भीमसेन शर्मा, लक्ष्मी देवी, ममता देवी, सुखदेई, महेंद्रपाल, पुत्तूलाल शर्मा, बुद्धसेन शर्मा और लोकेश शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोहों में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।