फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gauri Ganga ghat become celibate door

ब्रह्मचारी घाट पर बनेगा गौरी गंगा द्वार

Tue, 28 Apr 2015 12:02 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 28 Apr 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Gauri Ganga ghat become celibate door
नगरपालिका बोर्ड की बैठक में शहर के नालों की सफाई कराने समेत कई प्रस्ताव
विज्ञापन
पास किए गए। सदस्यों ने शहर में बनाई जा रही सड़कों के निर्माण में घपलेबाजी पर जमकर नाराजगी जताई। अध्यक्ष ने सड़क निर्माण के जांच आश्वासन दिया।

नगरपालिका सभागार में सोमवार को अध्यक्ष प्रभात जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। गत बैठक की पुष्टि के बाद शहर के नालों की सफाई कराने की स्वीकृति पर चर्चा शुरू हुई। बताया गया कि अधिशासी अधिकारी द्वारा शहर के 28 नालों में पांच नालों की ही सफाई की स्वीकृति दी गई है।

इस पर कुछ सदस्यों ने आपत्ति दर्ज कराई। सदस्यों का कहना था कि अभी तक शहर के सभी बड़े नालों की सफाई होती आई है, सिर्फ पांच नालों की सफाई कराई गई तो बरसात के दिनों में भारी जलभराव हो जाएगा। बाद में सर्वसम्मिति से सभी 28 नालों की सफाई कराने का प्रस्ताव पास किया गया।

वहीं पेयजल व्यवस्था को लेकर तमाम सदस्य उखड़ पड़े। महेंद्रपाल ने पांच दिन पूर्व क्षतिग्रस्त पाइन लाइन की सूचना देने के बाद भी ठीक न होने पर नाराजगी जताई। बाद में जल आपूर्ति के लिए सभी 27 वार्डों में सौ-सौ मीटर नई पाइप लाइन बिछाने का प्रस्ताव पारित किया गया। सफाई व्यवस्था के लिए सभी वार्डों में नए कूड़ेदान रखवाने की बात कही गई।

बैठक में ब्रह्मचारी घाट पर गौरी गंगाद्वार गेट के निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया। सदस्य इकबाल हजरत ने बाले मियां की मजार के पास शाहजी मियां द्वार का निर्माण की मांग रखी। पुष्पा उपाध्याय समेत अन्य सदस्यों ने ईओ पर बैठक से लगातार गायब रहने पर विरोध जताया। सदस्य मनोज ने बुजकसवान में कब्रिस्तान के भीतर से गुजर रहे नाले की दीवारें ऊंची कराने की मांग की।

उन्होंने शहर में बढ़ते जा रहे अतिक्रमण को भी हटवाने की मांग की। सदस्य कुश कुमार वर्मा ने नगरपालिका की दुकानों के सर्वे के होने के बाद भी कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि दुकानदार अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में दुकानों को ऊंचे दामों में किराए पर दे रहे हैं। इससे पालिका को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। सदस्यों ने गांधी स्टेडियम रोड, लकड़ी मंडी रोड आदि पर बनाई जा रहीं सड़कों के मानक के अनुरूप न बनाने का आरोप लगाया। जिस पर अध्यक्ष ने सड़क निर्माण की जांच कराने का आश्वासन दिया।

इस दौरान बैठक में कर निर्धारण अधिकारी नर सिंह राणा, जेई पदम सिंह, सोमप्रकाश, संतोष कुमार, अमित कुमार, सदस्य अनूप कुमार, देवी सिंह, वेदप्रकाश, सुभाष सोनकर, कंचन सक्सेना, मंजू जायसवाल, उमा मिश्रा, दीपक यादव, रेशमा बी, अनीस मियां अंसारी आदि रहे।
यह प्रस्ताव हुए पास
- 28 नालों की होगी साफ सफाई
- सभी वार्डों में जलापूर्ति के लिए सौ-सौ मीटर पाइन लाइन बिछेगी
- ब्रह्मचारी घाट पर गौरी गंगाद्वार बनाने पर सहमति
- सभी वार्डों में नया कूड़ेदान रखा जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed