{"_id":"64c2c71a8586904d6901f856","slug":"gaurav-died-due-to-drowning-in-the-river-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-1762-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नदी में डूबने से हुई थी गौरव की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नदी में डूबने से हुई थी गौरव की मौत
Fri, 28 Jul 2023 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। मोहल्ला सरफराज खां के रहने वाले गौरव की मौत नदी में डूबने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। गौरव मंगलवार की शाम को देवहा नदी में डूब गया था। हालांकि परिजन उसकी हत्या का आरोप लगा रहे थे।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरफराज खां के दीनदयाल का पुत्र गौरव मंगलवार की देर शाम देवहा नदी पर गया था। संदिग्ध परिस्थितियों में वह नदी में डूब गया। 16 घंटे के बाद भी शव न मिल पाने के कारण बुधवार को परिजनों ने रेलवे क्रॉसिंग व बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि गौरव की हत्या कर उसे नदी में फेंका गया है। बुधवार दोपहर बाद कहीं जाकर एसएसबी की टीम ने शव को बरामद किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से युवक की मौत होना आया है।