फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   gatka party

‘राज करेगा खालसा आंकी रहे न कोई’

Wed, 07 Jan 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 07 Jan 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
gatka party
बुधवार को नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से शुरू हुआ नगर कीर्र्तन स्टेशन रोड, माधोटांडा रोड, बाजार रोड होता हुआ पुन: गुरुद्वारा परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गया। कीर्तन में निशान साहिब लिए पंच प्यारे, घुड़सवार, इसके पीछे एक वाहन पर गुरु गोविंद सिंह महाराज का चित्र, इसके पीछे गुरुनानक इंटर कॉलेज के बच्चे और गतका पार्टी के कलाकार विभिन्न करतब दिखाते हुए चल रहे थे। इसके पीछे तमाम कारसेवक सड़क पर साफ-सफाई करते और इनके पीछे आकर्षक ढंग से फूलों से सजी गुरु महाराज की पालकी चल रही थी।
विज्ञापन

गुरुद्वारा सिंह सभा के निधान सिंह, फतेह  सिंह, गोमती गुरुद्वारा के केवल सिंह का हजूरी जत्था, केवल सिंह और रुद्रपुर के रंजीत सिंह का ढाढी जत्था और पंजाब से आए कथावाचक प्रोफेसर नक्षत्र सिंह गुरु का बखान करते चल रहे थे। नगर कीर्तन का नगर के कई स्थानों पर फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए चाय, चना आदि बांटा गया। नगर कीर्तन में गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष बलजीत सिंह खैरा, मास्टर गुरदयाल सिंह, अर्जुन सिंह, कुलवंत सिंह, पलविंदर सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, अमरजीत सिंह माटा, विनोद तिवारी, सुखविंदर सिंह, अजमेर सिंह छीना, गुरमुख सिंह, हरेद्र सिंह आदि थे। नगर कीर्तन में बोले सो निहाल सतश्री अकाल, राज करेगा खालसा आंकी रहे न कोई के जयघोष लग रहे थे।
विज्ञापन


सरोपा भेंट कर किया सम्मानित
पूरनपुर। बाजार रोड पर व्यापारी नेता विजयपाल विक्की के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंच प्यारों को सरोपा भेंट व कीर्तन में शामिल लोगों को चाय पिलाई। इस दौरान श्यामनाथ भारद्वाज, जगदीश जौहरी, अर्जुन सिंह आदि थे। इसके अलावा व्यापारी नेता हाजी लाडले, अजमेर सिंह छीना, दुष्यंत शुक्ला, जितेंद्र गुप्ता ने भी पंच प्यारों को सरोपा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed