{"_id":"1ab23d1e0acc1520a9303c4357a9b114","slug":"gas-subcidy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में हुई गैस सब्सिडी न लेने की ‘पहल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में हुई गैस सब्सिडी न लेने की ‘पहल’
पीलीभीत।
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने पहली जनवरी से गैस सब्सिडी जारी करने के साथ पूंजीपतियों से सब्सिडी न लेने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आह्वान पर व्यवसायी अनिल मैनी ने पहल करते हुए सब्सिडी न लेेने की घोषणा की है। शहर के प्रमुख व्यवसायी और मैनी कलेक्शन के स्वामी अनिल मैनी ने बताया केंद्र सरकार द्वारा गैस कनेक्शन के लिए शुरू की गई ‘पहल’ योजना के तहत उन्होंने सब्सिडी न लेने का निर्णय लिया है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील ने उन्हेें प्रभावित किया है और उनसे प्रेरणा लेकर सब्सिडी न लेने का निश्चय किया है। इसके लिए उन्होंने गैस एजेंसी पहुंचकर इसकी औपचारिकताएं भी पूर्ण कर ली हैं। उन्होंने देशहित में अन्य लोगों से भी गैस सिलेंडरों पर सब्सिडी न लेने की अपील की।
विज्ञापन