फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ganpati Bappa Morya 's Jaykaron coined by city

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा शहर

Thu, 17 Sep 2015 11:25 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 17 Sep 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya 's Jaykaron coined by city

श्री गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में जिले में भर श्री गणेश शोभायात्राएं निकाली गई। गणपति बप्पा मौरेया के जयकारों के साथ श्रद्धालु झूमते गाते चल रहे थे। शहर के अलावा तहसील क्षेत्रों मेें भी शोभायात्राएं निकाली गई। इधर रामलीला मैदान में शुरू होने वाले श्री गणेश चौथ मेले का डीएम ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

विज्ञापन

युवा जागृति परिषद के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में शुरू होने वाले श्री गणेश चौथ मेले का डीएम मासूम अली सरवर ने नारियल फोड़कर व फीता काटकर शुभारंभ किया। शाम को रामलीला मैदान से विशाल श्रीगणेश रथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान एडीएम अजयकांत सैनी, एसडीएम सुरेंद्र बहादुर, सीओ सिटी कौशलेंद्र कुमार सिंह पुंडीर आदि शामिल रहे। शाम को दीप प्रज्ज्वलन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा डिग्री कालेज चौराहा, सुनगढ़ी, बाजार, ड्रमंडगंज चौराहा, जेपी रोड, जाटों वाला चौराहा, काला मंदिर, नईबस्ती होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल झांकियां लोगों के आर्कषण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, हरिओम, नंदकिशोर, सुधीर शर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे। महाराष्ट्र मित्र मंडल के तत्वावधान में चल रहे गणेश चतुर्थी उत्सव के तहत बृहस्पतिवार को चौक बाजार से श्री गणेश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़ों पर सवार बच्चे चल रहे थे। उसके पीछे भगवान गणेश, मां सरस्वती, हनुमान, भगवान शंकर, राधा कृष्ण की झांकियां चल रही थीं। मुरादाबाद रंगमंच व मथुरा रंगशाला के कलाकार धार्मिक गीतों पर डांस करते चल रहे थे। सबसे पीछे भगवान गणेश की झांकी चल रही थी। उसके पीछे तमाम श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरेया के जयकारे लगाते हुए नाचते गाते चल रहे थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई पुन: चौक बाजार पहुंचकर संपन्न हो गई। इस मौके पर हरीश, वीनू, संजय, मुनमुन, राधे, दीपक मराठा, सचिन मराठा, पप्पू त्रिवेदी, सुनील, गोविंद आदि शामिल रहे। इधर राजाबाग कालोनी में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। हवन पूजन हुआ। पूजन पूर्व ब्लाक प्रमुख नवीन सिंह, मनोज कुमार सिंह तोमर व रामवीर सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्रपाल सिंह, धर्मेंद्रपाल सिंह, उमेश त्रिगुणायत, अमित यादव, सुमित गंगवार, अवधेश सिंह, अनिकेत सिंह, अंशप्रताप, शीला देवी, कुसुम, मनोरमा, आकांक्षा, नीलम, गीता, शालिनी आदि मौजूद रहे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। गणेश चतुर्थी महोत्सव के शुभारंभ पर बृहस्पतिवार को नगर में शोभायात्रा निकली। पुरानी सब्जी बाजार से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुन: बाजार प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा में एक वाहन पर गणेश जी की प्रतिमा जबकि इसके पीछे कई झांकियां चल रही थी। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भजनों पर झूमते चल रहे थे। शोभायात्रा मेें अमोल मराठा, पुनीत पांडेय, गनेश मराठा, रामचंद्र मराठा, सतीश मराठा, प्रभूदयाल रस्तोगी, सचिन वर्मा, मुदित पांडेय, सुशील वर्मा, संजीव पांडेय, सोनू खंडेलवाल, संदीप खंडेलवाल आदि शामिल रहे। अमोल मराठा ने बताया कि पुरानी सब्जी बाजार प्रांगण में 20 सितंबर तक प्रतिदिन शाम को धार्मिक समारोह होगा। 21 सितंबर को समारोह के समापन पर विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। वाइफरकेशन के समीप प्रतिमा का विसर्जन होगा। उसी दिन विशाल भंडारा के साथ समारोह का समापन होगा।
बीसलपुर। श्री गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में निकलने वाली गणेश चौथ शोभायात्रा के सिलसिले में बृहस्पतिवार को गणेश प्रतिमा जुलूस के साथ बंगाली बाबा मंदिर से जानकी रतन मंदिर तक पहुंचाई गई। प्रतिमा को ठेले पर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बैंड बाजों के साथ निकाले गए जुलूस के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते चल रहे थे। उसके बाद गणेश प्रतिमा को मंदिर में विधि विधान से स्थापित किया गया। इस मौके पर प्रकाशबाबू मराठा, मुकेश सक्सेना, पारुल गुप्ता, कन्हैया भारद्वाज, वैभव राठौर, सोनू, राकेश बाथम, आशाराम, शोभित सक्सेना, सकटेलाल और धाराजीत आदि शामिल रहे।

बिलसंडा। श्री गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना विधि विधान से श्रीराम जानकी सत्संग भवन में की गई। आश्रम पर स्वामी कैलाशदास वेदान्ताचार्य जी महाराज ने भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना की, साथ ही 25 श्रद्धालुओं को अपने-अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना करने के लिए भी सौंपी। भगवान गणेश की विशाल मूर्ति को आकर्षक ढंग से सजे रथ पर विराजमान कर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मेें सबसे आगे तमाम श्रद्धालु बैंडबाजों की धुनों की थिकरते चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा नगर के मेन रोड होते हुए सत्संग भवन पहुंची। शोभायात्रा में वागेश मिश्रा, राजीव मिश्रा, रामकृपाल वर्मा, नितिन जायसवाल, सच्चिदानंद शर्मा, अमित जायसवाल, प्रेम शर्मा, पवन शर्मा, शिवजी अग्रवाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed