फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ganpati Bappa Moreya

गणपति बप्पा मोरेया अगले बरस तू जल्दी आ

Wed, 23 Sep 2015 11:37 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 23 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Moreya
पीलीभीत एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल के तत्वावधान में शहर में श्री गणेश
विज्ञापन
विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं श्री गणेश चौथ मेले में भक्त चंद्रहास नाटक का मंचन किया गया।
शहर के मोहल्ला चौक में चल रहे श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव में बुधवार दोपहर पंडित आशुतोष शर्मा की देखरेख में हवन पूजन हुआ। दोपहर दो बजे कार्यक्रम स्थल से विसर्जन यात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे बहिजोई रंगमंच के कलाकार मनोरंजन करते चल रहे थे। उसके पीछे तमाम युवा बैंड बाजों की धुन पर गणपति बप्पा मोरेया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के बीच अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे।
मराठा समाज के लोग छोटी छोटी बप्पा की मूर्तियों को लेकर चल रहे थे। सबसे पीछे रथ पर सवार गणपति बप्पा की सवारी चल रही थी। शोभायात्रा स्टेशन रोड, स्टेडियम रोड होते हुए गौहनिया तालाब पहुंची। यहां नम आंखों के बीच प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक राजेश बिचले, पुनीत मिश्रा, दीपक मराठा, गणेश मराठा, दिनेश मराठा, पप्पू, हरीश शंखधार,, सुनील, वीून, अचल, सुमित, पुष्पा उपाध्याय, मुरली, आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि 24 सितंबर को द्वारिकाधीश मंदिर में विशाल भंडारा होगा।
 इधर युवा जागृति परिषद के तत्वावधान में चल रहे श्री गणेश मेले में नाटकमंडली के कलाकारों ने भक्त चंद्रहास नाटक का मंचन किया। मेले में देर शाम खाटू श्याम कीर्तन शुरू हुआ। जिसमेें भजन गायक केके तिवारी के भजनों को सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। उधर, राजाबाग कालोनी में चल रहे सार्वजनिक गणेश चतुर्थी पूजन महोत्सव में सातवें दिन भगवान गणेश का छठी उत्सव मनाया गया और सिंदूर पूजा की गई।
 इससे पूर्व जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरसी शर्मा ने केक काटकर उत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्रपाल सिंह, शीलादेवी, कुसुम रानी, मनोरमा, उमेश शंखधार, मीना, ब्रजेश, सुमित, सौरभ, मयंक, आकांक्षा, सोनू, विपिन आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed