फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gangster report against five for drug trafficking

Pilibhit News: मादक पदार्थों की तस्करी करने पर पांच के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट

Sat, 12 Oct 2024 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Gangster report against five for drug trafficking
पूरनपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपी नेपाल के युवक और पिता-पुत्र समेत पांच के खिलाफ हजारा पुलिस ने गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की है। पांचों आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


हजारा एसओ प्रकाश सिंह ने बताया कि गांव बाजारघाट निवासी लक्ष्मन सिंह ने मादक पदार्थों की तस्करी को एक संगठित गिरोह बना रखा है। जिसका गैंग लीडर लक्ष्मन सिंह है। उक्त गिरोह के सदस्य अपने आर्थिक, भौतिक लाभ के लिए नेपाल और आसपास मादक पदार्थों की तस्करी करते है।
विज्ञापन


गिरोह का क्षेत्र में आतंक है। इससे लोग उनके खिलाफ गवाही तक का साहस नहीं जुटा पाते है। गिरोह के सदस्यों में लक्ष्मन सिंह के पिता कक्का सिंह, लक्ष्मन की मां पालो कौर, बहन सुमन कौर और नेपाल के विशाल नगर कॉलोनी जनता स्कूल के पास धनगढ़ी निवासी दीपन शाही सक्रिय सदस्य है। इन लोगों के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि गैंग चार्ट के अनुमोदन के बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed