फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gangaram was a sociable man; a mountain of grief has befallen the family.

Pilibhit News: मिलनसार थे गंगाराम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Thu, 09 Jul 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gangaram was a sociable man; a mountain of grief has befallen the family.
पूरनपुर। शिवपुरिया गांव निवासी गंगाराम की बिजली गिरने से हुई मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मिलनसार और सरल स्वभाव के गंगाराम खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन


गंगाराम अपने व्यवहार और सामाजिक स्वभाव के कारण गांव में सभी के प्रिय थे। उनके परिवार में चार बेटे और दो बेटियां हैं, जिनका विवाह हो चुका है। वह अपने छोटे बेटे अशोक और सुबोध के साथ रहते थे। परिवार के पास करीब ढाई एकड़ कृषि भूमि है, जिस पर खेती कर घर का खर्च चलता था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, इन दिनों खेत में धान की बोआई की तैयारियां चल रही थीं और वह खेती के कार्यों में व्यस्त थे। परिवार के लिए उनका अनुभव और सहयोग सबसे बड़ा सहारा था। उनके निधन से न केवल परिवार ने अपना मुखिया खो दिया, बल्कि गांव ने भी एक मिलनसार और सहयोगी व्यक्ति को खो दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed