फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ganga Dussehra Mela

श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 28 May 2015 11:31 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 28 May 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra Mela
गंगा दशहरा पर जिले की नदियों पर लोगों ने स्नान कर पूजन किया और दानपुण्य का किया। देवहा, गोमती, शारदा नदियों के किनारे मेले भी लगे। राहगीरों को राहत देने के लिए जिले में ठंडे पानी और शर्बत के प्याऊ भी लगाए गए।
विज्ञापन


जेठ माह की दशमी को होने वाले गंगा दशहरा पर शहर की देवहा नदी के ब्रह्माचारी घाट पर सुबह से ही श्रद्धालु स्नान करने पहुंच गए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां व्यवस्थाएं की गई थीं। लोगों ने नदी में स्नान कर घाट पर स्थित शिव मंदिर और गौरीशंकर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की साथ ही दान कर पुण्य लाभ कमाया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी तैनात रही। व्योम संस्था की ओर से ब्रह्मचारी घाट पर शर्बत वितरण किया।
विज्ञापन


 इसमें बीना सक्सेना, डॉ. परिणीता, आशा शर्मा, कुशाग्र त्रिपाठी, राखी अग्रवाल, आशा मिश्रा, सुभाष चंद्र सक्सेना, बी सरीन, शकुंतला सैनी, चिराग जौहरी, सुमन त्रिपाठी लक्ष्मी शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझोला। गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में गांव भिंडारा स्थित शिव मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
माधोटांडा। गोमती उद्गम स्थल पर गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में मेला हुआ। जिसमें सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां उद्गम का पानी साफ न होने के कारण का श्रद्धालुओं ने सीढ़ियों पर खड़े होकर थोड़ा से पानी छिड़ककर औपचारिकता पूरी। हालांकि कुछ आस्थावान लोगों ने डुबकी भी लगाई। इसके बाद यहां स्थित बाबा दुर्गानाथ के मंदिर पर पूजा अर्चना की। मेले में लोगों ने जमकर खरीददारी की। वहीं पीलीभीत रोड पर जंगल में स्थित सिद्धबाबा स्थल पर भी श्रद्धालुओं ने माला नदी में स्नान कर पूजा अर्चना की।
बीसलपुर। गंगा दशहरा पर लोगों ने प्लाऊ लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया। गांव खनंका में हरीओम मिश्रा, अनिल मिश्रा, रविंद्र सिंह, हैप्पी सिंह, मुनेंद्र सिंह, अंकित मिश्रा, विकास सिंह, आदित्य मिश्रा, विशाल मिश्रा और शिवम सिंह आदि लोग शामिल थे। सिद्धबाबा ब्रह्मदेव स्थल पर भंडारे का आयोजनकया गया जिसमें सुरेशचंद्र, रामऔतार मौर्य, चंद्रपाल, भगवानदास, अटलदीप, पप्पू गुप्ता, जितेंद्र कुमार, रमेश चंद्र, सुनेंद्र कुमार, प्रभात मिश्रा, सतेंद्र पाल, निर्मल वर्मा, ठाकुर दास आदि शामिल थे।
बिलसंडा। गांव तिलसंडा स्थित शिव मंदिर में विशाल मेला लगा। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मनौतियां मांगी। उधर नगर एवं क्षेत्र में लोगों ने शर्बत के प्याऊ लगाए।

पूरनपुर। जेठ दशहरा पर शारदा नदी, बाबा इकोहत्तरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी। नदी घाटों पर लोगों ने स्नान कर दान किया। धार्मिक स्थलों पर भंडारा भी हुए। इसमें लोगों ने भोज किया। ब्लाक कार्यालय में सुंदर कांड का पाठ हुआ। प्याऊ लगाकर लोगों को शर्बत बांटा गया। इस दौरान एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, पीडी आरबी भास्कर, कार्यवाहक बीडीओ देवेंद्र कुमार, एपीओ अजय कुमार, जेई आरईएस आरके ओझा, एडीओ (पंचायत) अरविंद वर्मा आदि थे। माधोटांडा रोड पर तकिया दीनारपुर नागराज तपोभूमि मां काली मंदिर के मंहत बाबा सूरज गिरी की देखरेख में श्रद्धालुओं ने प्याऊ लगाकर राहगीरों को शर्बत बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed