फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gang rape and murder of Pilibhit student: 33 people were called to the police station, twenty three were released after questioning, even after ninty hours their hands were empty

पीलीभीत छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या: 33 लोगों को थाने बुलाया, 23 को पूछताछ के बाद छोड़ा, 90 घंटे बाद भी हाथ खाली

Wed, 17 Nov 2021 09:19 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, पीलभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलभीत Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 17 Nov 2021 09:19 PM IST
सार

बिटिया के गांव से मंगलवार की रात 12 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद छह लोगों को छोड़ दिया गया। अन्य लोगों से पूछताछ जारी है। इसके अलावा आसपास के कई गांवों से संदेह के आधार पर लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Gang rape and murder of Pilibhit student: 33 people were called to the police station, twenty three were released after questioning, even after ninty hours their hands were empty
सामूहिक दुष्कर्म का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिटिया से दरिंदगी के 90 घंटे बीत चुके हैं। मगर पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। मामले में 33 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। इनमें 23 को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। 10 अभी हिरासत में हैं। जिन लोगों से पूछताछ हुई, उनमें छात्रा की सहेलियां और उसके साथ पढ़ने वाले छात्र भी शामिल हैं।

विज्ञापन


बिटिया के गांव से मंगलवार की रात 12 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद छह लोगों को छोड़ दिया गया। अन्य लोगों से पूछताछ जारी है। इसके अलावा आसपास के कई गांवों से संदेह के आधार पर लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि अभी तक दरिंगी के मुख्य साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस की टीमें अलग-अलग सूचनाओं पर काम कर रही हैं। जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, पुलिस की बेचैनी बढ़ रही है। बुधवार शाम चार बजे एडीजी अविनाश चंद बरखेड़ा थाना पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


अतिरिक्त महानिदेशक अविनाश चंद्र ने कहा कि बरेली जोन की सबसे बड़ी घटना है। आईजी रमित शर्मा कई दिनों से कैंप किए हुए हैं। एसएसपी बरेली की टीम, एसपी शाहजहांपुर की टीम और पीलीभीत पुलिस की कई टीमें लगी हुई। दस लोगों से पूछताछ चल रही है। कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed