फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ganesh ji

ईशू की शिव तांडव प्रस्तुति ने बांधा समा, तालियों से गूंजा पंडाल

Thu, 05 Sep 2019 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
ganesh ji
04 पीबीटीपी 36
विज्ञापन

ईशू की शिव तांडव प्रस्तुति ने बांधा समा, तालियों से गूंजा पंडाल
गणेश चतुर्थी उत्सव में मंगलवार रात धार्मिक गीतों पर हुई नृत्य प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। शहर के चौक बाजार में पीलीभीत एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से आयोजित किए गए श्री गणेश चतुुुर्थी उत्सव में मंगलवार रात धार्मिक गीतों पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें करीब 47 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चे शिव-पार्वती, सीता-राम आदि देवी देवताओं के स्वरूप धारण कर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। कार्यक्रम में बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुति देख दर्शक भी झूम उठे।

कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व पूजा-अर्चना की गई। कुछ ही देर में पंडाल भक्तों से भर गया। बच्चों के साथ आए उनके अभिभावकों में एक अलग उत्साह देखने को मिला। शहर के निवासी ईशू रस्तोगी ने अर्द्घनारीश्वर भगवान शंकर के तांडव की प्रस्तुति दी। इसको देखकर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दर्शक भी हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ के उद्घोष लगाते रहे। ईशू ने प्रतियोगिता में भी पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर ऋषि भारद्वाज रहे, जबकि पूर्वी भारद्वाज ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई। निर्णायक मंडल में ऋचा अग्रवाल और कोरियोग्राफर कमाल खान रहे। विजेताओं की घोषणा के बाद कार्यक्रम संस्थापक गोविंद अग्रवाल, अध्यक्ष दीपक मराठा, पुनीत मिश्रा ने बच्चों को पुरस्कृत हर हौसला अफजाई की। कार्यक्रम संचालक राजेश बिचले ने मनमोहक अंदाज में संचालन की जिम्मेदारी को निभाया। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को दस वर्ष तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed