{"_id":"5d6d5b9d8ebc3e017b4bdd9c","slug":"ganesh-ji-pilibhit-news-bly3745949121","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा की निकली सवारी..स्वागत को उमड़ी जनता सारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा की निकली सवारी..स्वागत को उमड़ी जनता सारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गणेश चौथ को लेकर जिले भर में शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में शोभायात्राएं निकाली गईं। इनका जगह-जगह स्वागत किया गया। भक्त बप्पा के भजनों पर नाचते-थिरकते रहे।
गण्ेाश चौथ मेला संचालन समिति की ओर से पूजाअर्चना के बाद सोमवार शाम को शोभायात्रा निकाली गई। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामदास ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। इसमें मनमोहक झांकियां, अखाड़ा, रंगशाला के जरिए कलाकारों ने धार्मिक, साहित्य की छटा बिखेरी। रामलीला मैदान से शुरू होकर शोभायात्रा डिग्री कॉलेज, सुनगढ़ी थाना, चावला चौराहा, ड्रमंडगंज चौराहा, लेखराज चौराहा, काला मंदिर, छतरी चौराहा होते हुए रामलीला मैदान पर जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर आयोजन समिति के नंद किशोर लोधी, अमित पाठक एडवोकेट, प्रदीप तिवारी, महावीर किशोर रावत, घनश्याम दास, सुनील मिश्रा आदि मौजूद रहे।
इधर, पीलीभीत एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश चतुर्थी उत्सव में भी शोभायात्रा चौक बाजार से शुरू हुई। पंडित आशुतोष शर्मा ने पूजन किया। इसमें श्रीराधा-कृष्ण, सीता-राम, पंचमुखी हनुमान, गणेशजी आदि देवी देवताओं की मनमोहक झांकियां सजाई गईं। शोभायात्रा सराफा बाजार, मेन बाजार होते हुई विभिन्न मार्गों से गुजरी। कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक राजेश अग्रवाल बिछले, दीपक मराठा, सचिन, शिवम, सुनील आदि मौजूद रहे। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने गणेश प्रतिमा को स्थापित किया। इसके अलावा राजाबाग कॉलोनी में भी हर की तरह पूजन के बाद गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। पंडित हरीश चंद्र तिवारी ने पूजन किया। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह एडवोकेट, सीमा देवी, सोनी, मयंक जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बरखेड़ा। युवा जागृति मंच के तत्वावधान में निकाली गई शोभायात्रा कस्बे में घूमी तो वातावरण भक्तिमय बन गया। आचार्य मुमुक्ष कृष्ण शास्त्री ने गणेश पूजन किया। कई जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ और भक्तों ने आतिशबाजी की।
बीसलपुर में भी निकली बप्पा की शोभायात्रा
बीसलपुर। गणेश चौथ शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में सोमवार को गणेश शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। ग्वालियर से लाई गईं चार गणेश प्रतिमाएं जानकी रतन मंदिर में विधि विधान से स्थापित कराई गईं। भजनों पर थिरकते भक्तों ने गुलाल की होली भी खेली। इस मौके पर अध्यक्ष राकेश बाथम, कन्हैंया भारद्वाज, विनोद अग्रवाल, मुकेश सिंघानिया, कौशल बाजपेई आदि मौजूद रहे।
गणेश महोत्सव शुरू
बिलसंडा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर में नौ दिवसीय गणेशोत्सव सोमवार से शुरू हो गया है। कार्यक्रम के पहले दिन स्वामी महाराज ने ग्वालियर से लाई गणेश प्रतिमा का पूजन किया। उसके बाद आश्रम से गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा स्वामी जी महाराज के आश्रम से उत्सव स्थल तक पहुंची। भक्त गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया का जयघोष करते चल रहे थे। इस दौरान नवनीत मिश्रा, राजीव मिश्रा, विकास, मोहित आदि का सहयोग रहा।
पूरनपुर में शोभायात्रा के साथ गणेश चतुर्थी महोत्सव शुरू
पूरनपुर। गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर सोमवार को नगर में बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें गणेश प्रतिमा और अन्य देवी-देवताओं की झांकियां सजाई गईं। पांच दिवसीय महोत्सव का समापन छह सितंबर को विसर्जन शोभायात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा सराफा बाजार से शुरू होकर मुख्य मार्गों से गुजरी। इस मौके पर नरेश वर्मा, पुनीत पांडेय, रामचंद्र मराठा, अमोल मराठा, गणेश मराठा, सतीश मराठा, किशन मराठा आदि मौजूद रहे।