फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gajanan will be seated in the pandals from today

Pilibhit News: आज से पंडालों में विराजेंगे गजानन

Fri, 06 Sep 2024 10:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Gajanan will be seated in the pandals from today
पीलीभीत एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल के गणेश चतुर्थी उत्सव के लिए ग्वालियर से मंगाई गई गणेश मूर्ति
पीलीभीत। श्री गणेशोत्सव का आयोजन शनिवार से किया जाएगा। इसके लिए महाराष्ट्र मित्र मंडल समेत विभिन्न संगठनों और श्रद्धालुओं ने तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को पंडालों और घरों में स्थापित करने के लिए काफी संख्या में लोगों ने गणेश जी की मूर्तियां खरीदीं।
विज्ञापन

शनिवार से शुरू हो रहे श्री गणेशोत्सव को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर तैयारी शुरू हो गई है। शहर के चौक बाजार स्थित श्री द्वारिकाधीश मंदिर में पीलीभीत एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल के तत्वावधान में श्री गणेश चतुर्थी उत्सव को लेकर तैयारी शुरू की गई है।
विज्ञापन

उत्सव के लिए ग्वालियर से मूर्ति मंगाई गई है। सात दिवसीय उत्सव में प्रत्येक दिन मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन होगा तो शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बाजार में रौनक, श्रद्धालुओं ने खूब खरीदीं मूर्तियां

श्री गणेशोत्सव को लेकर शुक्रवार को शहर के बाजार में काफी रौनक रही। स्टेशन रोड पर सजी दुकानों पर खरीदारों की काफी भीड़ रही। टनकपुर हाईवे पर राजस्थान से आए कलाकारों ने मूर्तियों को तैयार किया।
--

23 सालों से लगातार हो रहा उत्सव
शहर में बीते 23 सालों से श्री गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी तैयारी पूरी है। शनिवार से शुरुआत होगी। 13 सितंबर को विसर्जन के साथ उत्सव का समापन होगा।

- दीपक सावंत

--
तैयारी पूरी हो चुकी हैं। मूर्ति ग्वालियर से मंगवाई गई है। सात दिनोें तक उत्सव का आयोजन होगा।
- सीए अविचल मिश्रा
000
पूरनपुर में भी गणेशोत्सव की तैयारी पूरी
पूरनपुर। शनिवार को मोहल्ला चौक सराफा बाजार से शोभायात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा चौराहा के समीप स्थित बरातघर में शाम को भूमि पूजन, मूर्ति स्थापना के बाद सात दिवसीय कार्यक्रम शुरू होगा। आयोजन मंडल के गणेश मराठा ने बताया कि गणेश जी की मूर्ति मुंबई से मंगवाई गई है। शाम को आरती के बाद एटा की भजन गायिका भजन प्रस्तुत करेंगी। प्रतिदिन रात नौ बजे से कार्यक्रम होंगे। लखनऊ से शिवांशु पंडित, बरेली से अपर्णा मिश्रा, अमरोहा से जय दक्ष, हापुड़ से रिया अग्रवाल, दिल्ली से विवेक को आमंत्रित किया गया है। 13 सितंबर को पूजन, आरती के बाद मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। संवाद

पीलीभीत एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल के गणेश चतुर्थी उत्सव के लिए ग्वालियर से मंगाई गई गणेश मूर्ति

पीलीभीत एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल के गणेश चतुर्थी उत्सव के लिए ग्वालियर से मंगाई गई गणेश मूर्ति

पीलीभीत एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल के गणेश चतुर्थी उत्सव के लिए ग्वालियर से मंगाई गई गणेश मूर्ति

पीलीभीत एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल के गणेश चतुर्थी उत्सव के लिए ग्वालियर से मंगाई गई गणेश मूर्ति

पीलीभीत एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल के गणेश चतुर्थी उत्सव के लिए ग्वालियर से मंगाई गई गणेश मूर्ति

पीलीभीत एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल के गणेश चतुर्थी उत्सव के लिए ग्वालियर से मंगाई गई गणेश मूर्ति

पीलीभीत एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल के गणेश चतुर्थी उत्सव के लिए ग्वालियर से मंगाई गई गणेश मूर्ति

पीलीभीत एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल के गणेश चतुर्थी उत्सव के लिए ग्वालियर से मंगाई गई गणेश मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed