फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Furniture was being made from wood cut from the forest.

Pilibhit News: जंगल से काटकर लाई गई लकड़ी का बनाया जा रहा था फर्नीचर

Mon, 18 Sep 2023 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 18 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Furniture was being made from wood cut from the forest.
पूरनपुर। जंगल से काटकर लाई गई साल, सागौन की लकड़ी का घर में फर्नीचर बनाने की सूचना पर हरीपुर रेंज और खुटार की वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम ने गांव कुर्रैया के एक घर में शनिवार को छापेमारी कर साल और सागौन के 41 चिरान फ्रेम बरामद कर लिए। लकड़ी खुटार रेंज क्षेत्र से काटकर लाने की जानकारी पर बरामद लकड़ी खुटार के वनकर्मी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन




हरीपुर रेंजर वीरेंद्र रावत ने बताया कि गांव कुर्रैया के घर में जंगल से काटकर लाई गई साल और सागौन की लकड़ी से फर्नीचर बनाने की सूचना मिली। लकड़ी खुटार रेंज जंगल से काटकर लाने की सूचना पर इसकी जानकारी खुटार रेंज के वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर को दी। खुटार की टीम के साथ गांव कुर्रैया निवासी हरस्वरूप और विशुन स्वरूप के घर छापेमारी की गई। छापे में साल और सागौन के 41 चिरान के बर्गे बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि जांच पर जंगल की लकड़ी से घर में फर्नीचर बनाकर बिक्री करने का मामला पाया गया। बरामद लकड़ी को खुटार की टीम अपने साथ ले गई। खुटार रेंज की टीम बरामद लकड़ी के मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन




जंगल में मिली मनोरोगी महिला को भिजवया आश्रम
पूरनपुर। जंगल में मनोरोगी महिला के घूमने की जानकारी पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिला अध्यक्ष अनूप अग्रवाल इसकी सूचना चंदिया हजारा पुलिस चौकी पर दी। पुलिस महिला को पुलिस चौकी लाई। महिला अपना नाम पता नहीं बता पा रही थी। आसपास के लोगों से महिला की शिनाख्त भी कराई गई। महिला की शिनाख्त न होने पर मनोरोगी महिला को पूरनपुर कोतवाली लाया गया। व्यापारी नेता ने पुलिस की मदद लेकर एक कांस्टेबिल, महिला कांसटेबिल के साथ मनोरोगी महिला को निजी खर्चे पर राजस्थान के अपना घर आश्रम में भिजवा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed