{"_id":"5707e9304f1c1bd16dc810e0","slug":"funke-transformer-not-changing-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुंके ट्रांसफार्मर न बदलने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुंके ट्रांसफार्मर न बदलने पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 08 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन लोग।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कल्यानपुर में तीन ट्रांसफार्मर फुंक जाने से चार महीने से बिजली सप्लाई बंद है। इससे उपभोक्ताओं को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए तो शुक्रवार को गुस्साए लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सप्लाई चालू नहीं हुई तो उग्र आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
गांव कल्यानपुर में लगे चार में से तीन ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं। उपभोक्ताओं ने कई बार विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को एकत्र होकर विभाग के विरोध में नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि विभाग जानबूझ कर समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में शमशाद खां, नरेश कुमार, असाब खां, दिलशाद खां, जहीर खां, रावेंद्र, आकिल खां, शरीफ खां, रहशीद खां, लालाराम शर्मा, फहीम खां, छेदालाल, रामऔतार आदि लोग शामिल रहे।