फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Funds approved, repair of Barkheda-Nawabganj road stuck in departmental procrastination

Pilibhit News: धनराशि स्वीकृत, विभागीय हीलाहवाली में फंसी बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग की मरम्मत

Sun, 13 Apr 2025 10:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Funds approved, repair of Barkheda-Nawabganj road stuck in departmental procrastination
देशपाल शर्मा
बरखेड़ा। निर्माण की स्वीकृति और धनराशि मिलने के बाद भी बाढ़ से कटे बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग की मरम्मत अब तक शुरू नहीं हो सकी है। लापरवाही का आलम यह है कि विभाग अभी टेंडर प्रक्रिया ही पूरी नहीं कर सका है। ऐसे में वाहन चालक और ग्रामीण करीब नौ माह से जोखिम के बीच आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जुलाई 2024 में आई बाढ़ में बरखेड़ा से नवाबगंज जाने वाली सड़क का किनारा गांव गाजीपुर कुंडा से देवहा नदी के बीच एक किलोमीटर तक कट गया था। कहीं-कहीं पर आधी सड़क कट गई। जिम्मेदारों ने किनारे पर मिट्टी डलवाकर और मिट्टी भरी बोरियां रखवाकर आवागमन शुरू करा दिया। इसके बाद से विभाग कई महीने से सड़क निर्माण की स्वीकृति और बजट की बात कहता रहा। मार्च में शासन से स्वीकृति और धनराशि मिलने के बाद भी विभाग की हीलाहवाली के कारण सड़क का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है। न ही टेंडर प्रक्रिया ही शुरू हुई है।
विज्ञापन



10 हजार से अधिक लोग झेल रहे दिक्कत
बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग से रोजाना आठ से 10 हजार लोग आवाजाही करते हैं। इस मार्ग पर पड़ने वाले गांवों के ग्रामीणों के अलावा गजरौला से होकर पूरनपुर जाने वाले वाहन चालक भी इसी सड़क से आवाजाही करते हैं। अन्य स्थानों के लोग भी शार्टकट के तौर पर इस मार्ग का प्रयोग करते हैं। विभागीय हीलाहवाली के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन एसके जैन ने बताया कि कार्य स्वीकृति के बाद टेंडर हो गए हैं। जल्द ही कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





बरखेड़ा-नवाबगंज सड़क की मरम्मत में लोक निर्माण विभाग का लापरवाही पूर्ण रवैया क्षेत्र के लोगों पर भारी पड़ रहा है। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। - दुष्यंत कुमार, बहादुरपुर हुकमी



बाढ़ के समय से कटी सड़क से आवागमन में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। विभाग की अनदेखी से पिछले कुछ समय में कई हादसे भी हो चुके हैं। - पंकज श्रीवास्तव, गाजीपुर कुंडा





सड़क काफी समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है। रात के समय कई हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके विभाग अब तक सड़क की मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहा है। - देशपाल शर्मा, गाजीपुर

देशपाल शर्मा

देशपाल शर्मा

देशपाल शर्मा

देशपाल शर्मा

देशपाल शर्मा

देशपाल शर्मा

देशपाल शर्मा

देशपाल शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed