फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fulfill the demands in 24 hours, otherwise the sweepers will also go on strike

Budaun News: 24 घंटे में करें मांगें पूरी, वरना करेंगे सफाई कर्मी भी हड़ताल

Thu, 16 Mar 2023 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fulfill the demands in 24 hours, otherwise the sweepers will also go on strike
15-बीडीएन-05-नगर पालिका में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
- नगर पालिका में किया कर्मचारियों ने प्रदर्शन
विज्ञापन

बदायूं। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने पालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि 24 घंटे के अंदर कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाए। अन्यथा की स्थिति में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान कर्मचारियों ने पालिका परिसर में प्रदर्शन किया।
मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष रमेश डी लाल ने कहा कि शहर की लगातार आबादी बढ़ रही है, जबकि पालिका में सफाई कर्मचारियों की संख्या उसके हिसाब से बेहद कम है। ऐसे में पालिका प्रशासन को चाहिए कि आबादी के अनुपात में कर्मचारियों को रखा जाए। ताकी शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर हो सके। साथ ही कहा कि कि सातवां वेतनमान मार्च के वेतन के साथ दिया जाए। इसके अलावा 11 मांगे और हैं। सभी मांगों को 24 घंटे के अंदर पूरा किया जाए। अगर नगर पालिका प्रशासन इन मांगों का पूरा नहीं करती है तो कर्मचारी हड़ताल पर जाने के लिए विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर अरुण वाल्मीकि, संदीप रत्नाकर, अरुण दुलारे, अजय, अमरदीप रत्नाकर, वीरेंद्र, सुभाष वाल्मीकि, कपिल वाल्मीकि, विक्रम वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

ठेके पर रखे 50 सफाई कर्मचारियों का भी नहीं हुआ भुगतान
बदायूं। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सत्यवीर वाल्मीकि के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका में 50 सफाई कर्मचारियों को ठेके पर रखा था। इन कर्मचारियों को बिना नोटिस दिए ही 2021 में हटा दिया गया। साथ ही उस दौरान के तीन से चार माह का मानदेय भी नहीं दिया था। इसको लेकर सफाई कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को रखा था। तब अधिकारियों ने कर्मचारियों को वापस रखने की बात कही थी, लेकिन इनमें से किसी भी कर्मचारियों का आज तक नहीं रखा। और न अब तक कोई मानदेय ही दिया गया है, जबकि पालिका प्रशासन ने सात-आठ पदों पर नए कर्मचारियों को रख लिया है। ऐसे में कर्मचारियों ने अपना रुका भुगतान कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed