फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ' Friday Night ' Youth on the fiercely Thirke

‘जुम्मे की रात’ पर जमकर थिरके युवा

Sat, 07 Nov 2015 11:23 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 07 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
' Friday Night ' Youth on the fiercely Thirke

अमर उजाला व फ्यूचर ग्रुप के दिवाली कार्निवल में शनिवार शाम डांस कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। इंडियन ऑइडल के जतिन अग्निहोत्री की प्रस्तुति में लोग झूमते नजर आए। देर शाम पुरस्कार वितरण के साथ कार्निवल का समापन हो गया।

विज्ञापन

युवा महोत्सव के तहत शनिवार शाम गांधी प्रेक्षागृह मैदान पर शुरू हुए समारोह का शुभारंभ संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन लाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नृत्य कलाकारों की महफिल से सजी शाम के बीच इंडियन ऑइडल के गायक जतिन अग्निहोत्री ने दर्शकों का मनोरंजन किया। युवा श्रोताओं की नब्ज टटोलते हुए उन्होंने हनी सिंह, मिका सहित कई गायकों के गाए गाने सुनाए। जुम्मे की रात है गीत सुनाकर युवाओं को डांस करने को मजबूर कर दिया और दर्शक तालियां बजाकर झूमते दिखे। उनके साथ ही स्थानीय गायक विदुरराज ने अपनी मदमस्त आवाज से दर्शकों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में आकृति राज, प्रसव जोशी, वहाज अली, आशी गौतम, परी सिंह, समर्थ शुक्ला ने मैया यशोदा गीत पर ग्रुप डांस पेश कर जमकर वाहवाही लूटी। माहवश हाशमी ने तुमसे मिलने का कीड़ा अंदर है व नन्हीं हुदा हाशमी ने जी मेनू यार न मिले ते मर जावा गाने पर डांस सभी को हतप्रभ कर दिया। महिमा सिंह, कशिश राना, लक्ष्मी गंगवार, लवन्या, उमम फातिमा ने हाथों की मेंहदी गीत पर नृत्य पेश कर समां बांधा। वहीं क्या से हुआ है गीत पर कपिल गंगवार, शोभित विक्रमदेव, स्वयम भारद्वाज, नईम हसन खान, जागृत चोपड़ा, अभिमन्यु सिंह, नितिन चौधरी, विनोद कुमार ने रंग बिरंगी रोशनी के बीच ग्रुप डांस दर्शकों को जमकर रिझाया। इसके अलावा लखन कुमार,  दीपक कुमार, शिवा लोधी, उज्जवल विश्वकर्मा, संजीव, शानू सक्सेना, आदित्य सिंह, आकाश वर्मा, अभिषेक, शशांक सक्सेना, सूरज सक्सेना, आयुष, तुषार, मृदुल, शीतल आदि ने भी जोरदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को रिझाया। कार्यक्रम में चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, लिटिल एंजिल्स, कोरियोग्राफर जावेद डांस ग्रुप समेत कई विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। पंडाल उत्साहित युवाओं के वंस मोर वंस मोर की आवाजों से गूंजता रहा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन लाल ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। यहां अधिवक्ता बाबूराम शर्मा, धीरेंद्र मिश्र, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र सिंह, संजीव पाराशरी, विनोद वर्मा, सियाराम, फुरकान हाशमी सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। ब्यूरोचीफ समीउद्दीन नीलू से सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


घुड़सवारी और बग्घी का उठाया लुत्फ
युवा महोत्सव दिवाली कार्निवाल के दौरान शनिवार को गीत संगीत के साथ ही घुड़सवारी और बग्घी का भी बच्चों ने जमकर आनंद उठाया। संगीत कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के अलावा यहां पहुंचे अन्य बच्चे घुड़सवारी व बग्घी देख खुशी से झूम उठे और कार्यक्रम के समापन से लेकर देर रात तक समापन तक बच्चों ने घुड़सवारी और बग्घी एवं अन्य झूलों का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed