फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Freed seven bighas of land from four bullies

Pilibhit News: सात बीघा भूमि चार दबंगों से मुक्त कराई

Sat, 02 Dec 2023 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Freed seven bighas of land from four bullies
बीसलपुर के गांव में ग्राम पंचायत की जमीन से हटाया जा रहा कब्जा । स्रोत- प्रधान
राजस्व टीम ने सरकारी जमीन से हटवाया कब्जा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। उपजिलाधिकारी महीपाल सिंह के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को गांव मुसेली में ग्राम पंचायत की जमीन से चार दबंगों का कब्जा हटवाया।
ग्राम प्रधान मोहम्मद इश्त्याक ने बताया कि मुसेली और पड़ोसी गांव मीरपुर वाहनपुर के करीब एक दर्जन दबंगों ने उनकी ग्राम पंचायत की काफी जमीन पर लंबे समय से कब्जा कर रखा था। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर डेढ़ सप्ताह पूर्व इन दबंगों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में हर हालत में कब्जा छोड़ने को कहा गया।
विज्ञापन

यह चेतावनी भी दी गई थी कि यदि उन लोगों ने एक सप्ताह में कब्जा नहीं हटाया तो उसे जबरन हटा दिया जाएगा और कब्जा हटाने में आने वाला खर्चा उन्हीं दबंगों से वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबंगों ने नोटिस मिलने के बावजूद कब्जा नहीं छोड़ा। राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर चार दबंगों द्वारा घेरी गई सात बीघा जमीन से कब्जा हटा दिया। टीम ने मुक्त कराई जमीन ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दी है।

इधर, टीम के आते ही अतिक्रमणकारी भाग गए। टीम के लोगों ने अतिक्रमणकारियों के घर वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन लोगों ने दोबारा ऐसी हरकत की तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी ने बताया कि बाकी दबंगों से भी पहुंत जल्द कब्जा मुक्त करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed