{"_id":"64b19a510a4359cc460385b4","slug":"free-animals-roaming-on-the-highway-becoming-an-obstacle-in-the-way-of-kanwariyas-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-1084-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कांवड़ियों की राह में बाधा बन रहे हाईवे पर घूमते छुट्टा पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कांवड़ियों की राह में बाधा बन रहे हाईवे पर घूमते छुट्टा पशु
Sat, 15 Jul 2023 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर गजरौला में खडे पशु । संवाद
पीलीभीत। शहर में कांवड़ियों के रास्ते को सुगम करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन ने हाईवे समेत अन्य मार्गों पर रात-दिन डेरा जमाए छुट्टा पशुओं का कोई इंतजाम नहीं किया है। इस समय असम हाईवे पर गजरौला के अलावा बिठौरा, खाग और कैंच गांव के पास छुट्टा पशुओं के झुंड सड़क पर ही विचरण करते रहते हैं। इनसे कांवड़ियों को खतरा बना हुआ है।
सावन माह में शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कांवडियों के कछला और हरिद्वार आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। शहर में तो प्रशासन ने रास्ते ठीक करा दिए हैं ताकि कांवडियों को कोई परेशानी न हो, लेकिन शहर के बाहर हाईवे पर डेरा जमाए छुट्टा पशु कभी भी किसी बड़ी घटना का सबब बन सकते हैं। इन्हें हाईवे से हटाने की अधिकारियों ने अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की है।
शहर में मंडी समिति परिसर और बाहर सड़क पर भी छुट्टा पशु जमे रहते हैं, जबकि मंडी में कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा हाईवे पर गजरौला से गांव कैंच और खाग तक पशुओं के झुंड रात-दिन सड़क पर विचरण करते रहते हैं। ये राहगीरों के साथ ही वाहनों के लिए भी खतरा बने हुए हैं। इन पशुओं को लेकर जिम्मेदार अभी अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन
0
वर्जन
छुट्टा पशुओंं को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है। पास के गोआश्रय स्थलों को दिखवाकर उनको वहां पर भेजा जाएगा। इसके लिए दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। - देवेंद्र सिंह, एसडीएम सदर