फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fraud report against Sarafa Association president and his son

Pilibhit News: सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष और बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Sun, 07 Jul 2024 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Fraud report against Sarafa Association president and his son
पीलीभीत। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष और उनके बेटे पर फर्जी कागजात बनाकर कोल्ड स्टोर और आइस फैक्टरी को हड़पने का आरोप लखनऊ के रहने वाले एक व्यक्ति ने लगाया है। शिकायत पर एसपी के आदेश पर पिता-पुत्र के खिलाफ सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरी ओर सराफा व्यापारी का कहना है कि उसने पूरा भुगतान कर इस कारखाने को खरीदा है।
विज्ञापन

लखनऊ के न्यू हैदराबाद के निवासी सुनील कुमार सोई ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शहर के मोहल्ला शेखचांद निवासी सराफा कारोबारी रवींद्र कुमार अग्रवाल ने सन 2005 में उनके पिता विजय कुमार सोई से मोहल्ला बशीर खां में स्थित पीलीभीत कोल्ड स्टोरेज एवं आइस फैक्टरी को किराए पर चलाने का इकरारनामा किया था। उस समय कारखाना चालू हालत में था। रवींद्र कुमार अग्रवाल वर्तमान में सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। वर्ष 2011 में उसके पिता विजय कुमार की मौत हो गई। वर्ष 2019 में रवींद्र अग्रवाल के पुत्र मुरली अग्रवाल ने उन्हें मेल किया। इसमें कहा गया कि इस कारखाने के बिल अपनी माता के बजाय उनके नाम करा दें। उसने ऐसा करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

सुनील ने आरोप लगाया कि इसके बाद सराफा कारोबारी पिता - पुत्र ने फर्जी कागजात बनाकर यह कारखाना अपने नाम करवा लिया। अपने नाम से विद्युत कनेक्शन भी ले लिया। कारखाने में लगीं सभी मशीनें व सामान आरोपियों ने बेच दिया। मामला न्यायालय में गया तो रवींद्र अग्रवाल और मुरली अग्रवाल ने वहां भी फर्जी कागजों को आधार बनाया। यह मुकदमा अभी चल रहा है। सुनील की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बीती 30 जून को आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र अग्रवाल और उनके बेटे मुरली अग्रवाल के खिलाफ बीती 30 जून को 420 सी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। - पवन कुमार पांडेय, थाना प्रभारी


--------
सुनील कुमार सोई के पिताजी को वर्ष 2005 में कारखाने की बिक्री का पैसा दे दिया गया था। इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद उनकी मां को भी भुगतान किया गया। उन्होंने बैनामा कराने से इन्कार कर दिया, जिस पर मुकदमा किया। अब नीयत बिगड़ने पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
-मुरली अग्रवाल, सराफा व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed