{"_id":"614394088ebc3e914a5b08e1","slug":"fraud-pilibhit-news-bly459849197","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में खुलासा ... जसोली दिवाली में ग्राम प्रधान के नाम भी मिला बीपीएल राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में खुलासा ... जसोली दिवाली में ग्राम प्रधान के नाम भी मिला बीपीएल राशन कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ द्वारा कराई गई जांच में गांव जसोली दिवाली में छह राशनकार्ड अपात्रों के नाम पाए गए। चार राशनकार्ड धारक मृतक पाए गए। मौजूदा ग्राम प्रधान का भी बीपीएल राशनकार्ड बना है।
सीडीओ प्रशांत श्रीवास्तव के संज्ञान में आया था कि गांव जसोली दिवाली में काफी लोगों ने अवैध रूप से राशनकार्ड बनवा रखे हैं। सीडीओ ने बीडीओ सुनील वर्मा को जांच के निर्देश दिए। बीडीओ के निर्देश पर सहायक विकास अधिकारी (कृषि) बसंतलाल ने बुधवार को गांव में जाकर जांच की। जांच में पाया गया कि रीता राठौर पत्नी मुन्नालाल, बाला मिश्रा पत्नी आनंद प्रकाश ने बीपीएल कार्ड बनवा रखे हैं, जबकि इन लोगों के पास चार पहिया वाहन हैं। पिंकी देवी पत्नी प्रदीप कुमार के पास बीपीएल कार्ड है, जबकि उनके घर में ट्रैक्टर है। इसी प्रकार कलावती पत्नी मोहनलाल और शेरा बानो पत्नी इसरार अहमद के पास बीपीएल कार्ड है, जबकि इनके पास कार है। नीरज देवी के पास बीपीएल कार्ड है, जबकि वह मौजूदा ग्राम प्रधान है। हजारा देवी पत्नी हरद्वारीलाल, सावित्री देवी पत्नी हरीश चंद्र, मुशी बख्श और ओमवती पत्नी ऊदल के नाम अन्त्योदय राशनकार्ड जारी है, जबकि इन चारों लोगों की काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है। जांच में यह भी पाया गया कि यह लोग संबधित अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलकर काफी समय पहले ही अनुचित लाभ उठा रहे हैं। सहायक विकास अधिकारी ने जांच रिपोर्ट बीडीओ को सौंप दी। बीडीओ ने सीडीओ को रिपोर्ट भेज दी है। बीडीओ ने बताया कि जांच में 10 राशनकार्ड में छह अपात्रों के नाम हैं और चार ऐसे लोगों के नाम हैं जो अब हैं ही नहीं। वहीं ग्राम प्रधान नीरज देवी के ससुर रूप लाल राठौर का कहना है कि नीरज देवी प्रधान तो अब बनी हैं. लेकिन राशन कार्ड पुराना है। अगर अपात्र हैं तो निरस्त किया जाए। कोई आपत्ति नहीं है।