{"_id":"6839eed9912c1feecc0cae6f","slug":"fraud-of-rs-4-lakh-in-the-name-of-getting-a-job-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-136918-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख की ठगी
विज्ञापन
मझोला। नौकरी लगवाने के नाम पर पीड़ित से चार लाख रुपये एडवांस ले लिए। लंबे समय बाद जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपियों ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। एसपी के आदेश पर न्यूरिया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
न्यूरिया क्षेत्र के टोडरपुर गांव निवासी राम सिंह चौहान ने न्यूरिया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी जान पहचान बरखेड़ा निवासी करीना से थी। महिला ने अपने पति और ससुर से कहकर उसके पुत्र की सरकारी अस्पताल में नौकरी लगवाने की बात कही। 20 अप्रैल 2023 को करीना ने उसकी बात अपने ससुर कैलाश और पति सत्यप्रकाश से कराई।
कैलाश ने उसकी बात संघ प्रचारक बताकर अवनीश नाम के व्यक्ति से कराई। इसके बाद आरोपियों ने नौकरी लगवाने के नाम पर 25 लाख रुपये की मांग की। चार लाख रुपये एडवांस मांगे। 23 अप्रैल को उसे बरखेड़ा बुलाया, जहां चारों लोग मौजूद थे। इसके बाद उसने गांव के दो लोगों के सामने आरोपियों को चार लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
लंबा समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो उसने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।