फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four schools get recognition without the approval

बगैर मान्यता संचालित होते मिले चार स्कूल  

Tue, 18 Jul 2017 11:21 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 18 Jul 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Four schools get recognition without the approval
पीलीभीत। - फोटो : पीलीभीत।
डीआईओएस तौलेराम वर्मा ने पूरनपुर क्षेत्र में बगैर मान्यता संचालित किए जा रहे चार स्कूल पकड़ लिए। इन सभी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शासन की इतनी सख्ती के बाद भी जिले में बगैर मान्यता के कई स्कूल कॉलेजों का संचालन किया जा रहा है। मंगलवार को प्रभारी डीआईओएस ने तहसील दिवस के बाद स्कूल कॉलेजों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान रमनगरा स्थित एसवीएम पब्लिक स्कूल बगैर मान्यता के संचालित होना पाया गया। इस स्कूल में कक्षा एक से लेकर 12 तक कक्षाएं संचालित की जा रही है। प्रधानाचार्य राजकुमार के मुताबिक यहां 300 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसके अलावा शिव साधना पब्लिक स्कूल, निरंजन सिंह मेमोरियल स्कूल और संस्कार पब्लिक स्कूल नौजलिया नकटहा भी बगैर मान्यता के संचालित होना पाया गया। प्रभारी डीआईओएस ने बताया कि बगैर मान्यता के संचालित किए जा रहे स्कूल संचालकों/प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर मान्यता लेने के निर्देश दिए जा रहे हैं। यदि इन सभी के द्वारा मान्यता नहीं ली जाती है तो इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed