{"_id":"68e033a40bc5158fa20da51b","slug":"four-roads-in-the-district-will-be-widened-with-an-expenditure-of-rs-3954-crore-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-145318-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 39.54 करोड़ रुपये से होगा जिले की चार सड़कों का चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 39.54 करोड़ रुपये से होगा जिले की चार सड़कों का चौड़ीकरण
Sat, 04 Oct 2025 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद की पहल पर शासन ने राज्य सड़क निधि से इन मार्गों के कायाकल्प के लिए 39 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। निर्देश दिए गए हैं कि कार्य तय समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए।
सांसद जितिन प्रसाद ने लंबे समय से संसदीय क्षेत्र की जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए शासन से प्रस्ताव भेजे थे। अब जिन सड़कों को मंजूरी मिली है, उनमें बरखेड़ा दौलतपुर-उगनपुर-सुहास मार्ग (बरखेड़ा दौलतपुर से पिपरामंडन बुहिता परेई नहर तक, किमी 1 से 7) के लिए 9.46 करोड़- शाही- हड़ा-जहानाबाद मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 9.72 करोड़,भीकतपुर-पसगवां-मीरपुर- हेमपुरा-गौहिनया मार्ग के लिए 14.81 करोड़ व बीसलपुर, खुदागंज मार्ग के लिए 4.11 करोड़ मंजूर किए गए।
इन चारों मार्गों पर कुल 39 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने स्वीकृति पर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इन मार्गों के बनने से लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।