फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four people were injured in the crash of a family

हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल

Wed, 05 Oct 2016 11:41 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
 रिश्तेदारी में उन्नाव जा रहे शहर के एक परिवार की कार लखनऊ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी मोहम्मद अमजद खटीमा की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। मंगलवार देर शाम वह पत्नी शकीला बेगम, 13 वर्षीय बेटे बब्बू और आठ वर्षीय बेटी मुन्नी के साथ कार से उन्नाव जा रहे थे। लखनऊ में सामने से आ रही दूसरी कार से उनकी कार टकरा गई। हादसे में अमजद और उनका परिवार घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायलों को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 इधर, मझोला में मैजिक और टेंपो की टक्कर में गांव गौहर निवासी 50 वर्षीय महबूब शाह घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। महबूब ने बताया कि वह बुधवार सुबह टेंपो से खटीमा जा रहे थे, तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed