फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four people including the principal were found absent in Ayurvedic college

Pilibhit News: आयुर्वेदिक कॉलेज में प्राचार्य समेत चार लोग मिले गैरहाजिर

Fri, 02 Aug 2024 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Four people including the principal were found absent in Ayurvedic college
पूरनपुर में एसडीओ बिजली कार्यालय का निरीक्षण करते एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला।स्रोत:प्रशासन
पीलीभीत। सिटी मजिस्ट्रेट ने सुबह 10 बजे आयुर्वेदिक कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राचार्य अपने ऑफिस में मौजूद नहीं मिले। बताया गया कि मुख्यालय काम से गए हुए हैं। इसके अलावा तीन अन्य लोग भी नदारद थे। इधर एसडीएम सदर को भी सीएमओ कार्यालय में 15 तो तहसीलदार सदर को भी उपकेंद्र के निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थिति मिले।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर आयुर्वेदिक कॉलेज का औचक निरीक्षण करने पहुंचे गए। निरीक्षण के समय प्राचार्य एवं अधीक्षक डॉ. एसएस बेदार वहां मौजूद नहीं थे। एक अन्य कर्मी ने बताया कि वह शासकीय कार्य से मुख्यालय गए हुए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा महाविद्यालय, चिकित्सालय में तैनात 40 कर्मियों में शंकर लाल फार्मासिस्ट अवकाश पर थे। चतुर्थश्रेणी कर्मचारी रविंद्र कुमार शर्मा, सचिन शर्मा अनुपस्थित मिले। मुन्नी देवी की दोपहर बाद ड्यूटी होना बताया गया। चिकित्सक शिक्षण अनुभाग में सभी मौजूद मिले तो कॉलेज स्टॉफ में गोपाल शर्मा अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह ने सीएमओ कार्यालय का सुबह 10:10 मिनट पर औचक निरीक्षण किया। यहां पर सीएमओ डॉ. आलोक कुमार मौजूद मिले। नियमित कर्मचारियों में आशुलिपिक गीता देवी, इरशाद, बीएचडब्ल्यू अदन खां और एआरओ संजय कुमार नहीं मिले।
डीपीएम नाजिर और डीडीए कौशल भी अनुपस्थित थे। संविदा कर्मचारियों में डॉ. अटलमणि शुक्ला, अरुण कुमार, विवेक मिश्रा, डॉ. महविश सिद्दीकी, ब्रजेश कुमार, सुशील, मलेरिया कार्यालय में जिला मलेरिया अधिकारी पंकज द्धिवेदी, राजकुमार, रतन कुमार अनुपस्थित मिले।
कुष्ठ अनुभाग में सभी उपस्थिति मिले। इसके अलावा तहसीलदार सदर ने सुबह 10 बजे कार्यालय अधिशासी अभियंता विद्युत खंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका को देखा। इसमें लेखाकार रवि गुप्ता दिनांक 24 और 25 जुलाई को अनुपस्थित रहे, जबकि 26 से पहली अगस्त तक के अवकाश का प्रार्थना पत्र स्वीकृत किया गया था।
कार्यकारी सहायक राहुल कुमार आठ जुलाई से लगातार तथा कार्यकारी सहायक मो0 शकील खां
31 जुलाई से अनुपस्थित मिले। उमेश कुमार, धीरज आनंद, नितिन कुमार, उत्कर्ष सिंह कार्यकारी सहायक तथा महेन्द्रपाल विद्युत तकनीशियन इन्दल कुली भी अनुपस्थित मिले।
रश्मि देवी व सुशीला देवी उपस्थित थीं। अधिकारियों ने निरीक्षण आख्या डीएम को भेजी है। डीएम के स्तर से अब अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
--
एसडीओ और आठ कर्मचारी मिले गैरहाजिर
पूरनपुर। डीएम के निर्देश पर एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को सुबह 10:05 बजे एसडीओ (बिजली) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में एसडीओ और आठ कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका पर किसी के हस्ताक्षर नहीं थे तो कैश काउंटर भी बंद था। बिजली बिल जमा करने को पांच लोग कैश काउंटर पर खड़े थे। कार्यालय और परिसर में गंदगी, जलभराव मिला। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने बताया निरीक्षण के समय एसडीओ कार्यालय में मौजूद नहीं थे। मोबाइल पर जानकारी करने पर उन्होंने अपने को क्षेत्र में होने की जानकारी दी। कार्यालय सहायक शिवांशु मिश्रा और एक अन्य कर्मचारी भूपेंद्र कुमार मौजूद मिले, आठ कर्मचारी गैरहाजिर थे। संवाद
--
अधिशासी अभियंता और नौ कर्मचारी थे अनुपस्थित



बीसलपुर। तहसीलदार करम सिंह ने शुक्रवार को सुबह 10:10 बजे विद्युत निगम के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता और नौ कर्मचारी अनुपस्थित मिले।




डीएम के संज्ञान में आया कि विद्युत केंद्र के अधिकारी और कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर नहीं आते हैं ,जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कत होती है। डीएम ने इस शिकायत की जांच करने के लिए तहसीलदार को शुक्रवार को सुबह 10:10 बजे विद्युत कार्यालय भेजा। निरीक्षण में अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार ,कर्मचारी रजत पाठक ,सचिन पुष्कर, संजय सिंह ,आशीष पांडे, रजत वैश्य,राजाराम, श्रीपाल, विष्णु कुमार और रितिक श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले। मोबाइल फोन पर बात करने पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि वह विभागीय कार्य से गए हुए हैं। निरीक्षण में सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। संवाद

पूरनपुर में एसडीओ बिजली कार्यालय का निरीक्षण करते एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला।स्रोत:प्रशासन

पूरनपुर में एसडीओ बिजली कार्यालय का निरीक्षण करते एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला।स्रोत:प्रशासन

पूरनपुर में एसडीओ बिजली कार्यालय का निरीक्षण करते एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला।स्रोत:प्रशासन

पूरनपुर में एसडीओ बिजली कार्यालय का निरीक्षण करते एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला।स्रोत:प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed