फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four people arrested in case of generator theft

Pilibhit News: जनरेटर गायब करने के मामले में चार लोग गिरफ्तार

Wed, 20 Nov 2024 10:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Four people arrested in case of generator theft
पीलीभीत। नवाबगंज क्षेत्र में स्थित बिजली की दुकान से किराए पर लिए जनरेटर को गायब करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने जनरेटर को ले जाकर काटने के बाद बेच दिया था।
विज्ञापन

नवाबगंज क्षेत्र के आदर्श नगर संतोष कुमार की ओर से कोतवाली पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि 7 नवंबर को मोबाइल फोन के जरिए एक व्यक्ति ने कॉल कर पीलीभीत के एक मैरिज हॉल में बिजली मैकेनिक बताकर किराए पर जनरेटर देने की बात कही थी। उक्त व्यक्ति ने व्यापारी के मोबाइल पर 990 फोन पर ट्रांसफर कर दिए थे। तय तिथि पर उक्त व्यक्ति ने एक लोडर वाहन को व्यापारी की दुकान पर भेजा और जनरेटर ले लिया।
विज्ञापन

व्यापारी को एक आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी दी गई थी। किराए की सीमा निकालने के बाद जब उक्त व्यक्ति से संपर्क किया गया तो उसका कोई सुराग नहीं लगा। व्यापारी ने पीलीभीत जाकर छानबीन की तो कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू की। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि 32 केबी का जनरेटर गायब हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में न्यूरिया क्षेत्र के गांव में महचंदी निवासी हैदर मलिक,फरीदपुर निवासी अदील अहमद, बहेड़ी के अरसिया बोझ निवासी सलीम व शकील को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो बैटरा के अलावा 22 हज़ार रुपए नगदी व जरनेटर का फाउंडेशन बरामद किया है। कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed