फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four nominated for entering the house and beating the home guard

Pilibhit News: घर में घुसकर होमगार्ड को पीटने के मामले में चार नामजद

Tue, 15 Aug 2023 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 15 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Four nominated for entering the house and beating the home guard
कलीनगर। घर में घुसकर होमगार्ड और उसके परिजनों की पिटाई करने के मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

माधोटांडा कस्बा निवासी मुकेश चंद जोशी होमगार्ड है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को वह घर पर मौजूद थे। आरोप है कि शाम करीब चार बजे बच्चों के विवाद को लेकर गांव का विशाल अपने पिता अमरनाथ के अलावा जगपाल गिरी व रमेश गिरि के साथ घर में लाठी डंडे लेकर घुस आए। घर में मौजूद परिजन को गालियां देने लगे। विरोध करने पर होमगार्ड के अलावा उसके पुत्र और पत्नी को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। जिससे होमगार्ड के सिर में काफी चोट आई। पड़ोस के लोगों ने बचाया। जान से मारने की धमकी देकर चले गए। एसओ अचल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed