फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four married women filed a report of being beaten and thrown out of the house.

Pilibhit News: चार विवाहिताओं ने पिटाई कर घर से निकालने की दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 10 Oct 2025 10:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Four married women filed a report of being beaten and thrown out of the house.
पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर अलग-अलग स्थानों पर चार विवाहिताओं की पिटाई कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर चारों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




गांव कुंवरपुर की कमलजीत कौर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी शादी हजारा थाना क्षेत्र के गांव कंबोजनगर निवासी कुलदीप सिंह के साथ 16 जनवरी 2019 को हुई थी। उसके चार साल की पुत्री और डेढ़ साल का पुत्र है।
विज्ञापन

आरोप है कि उसका पति अपनी एक महिला मित्र के षडयंत्र में फंसकर उसका उत्पीडऩ करने लगा। उसका और बच्चों का भरण पोषण न कर उसे मायके भेज दिया। पति और उसके परिजनों ने दहेज में कार की मांग की। महिला मित्र से कुलदीप की शादी करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसके पति की महिला मित्र ने भी मोबाइल पर मरवा देने या मायके रहने की धमकी दी। पुलिस ने पति कुलदीप सिंह, सास प्रकाश कौर, देवर बलजीत सिंह, संदीप सिंह, ससुर ऐत सिंह और उसके पति की महिला मित्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पूूरनपुर देहात के एक मोहल्ला की युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 17 जुलाई 2023 को उसकी शादी एक युवक से हुई थी। उसके 18 महीने की पुत्री है। ससुराली दहेज में बाइक, सोफा सेट और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर 29 जुलाई को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
बीमार होने पर आधारकार्ड की जरुरत पडऩे पर सुसराल आधार कार्ड लेने को जाने पर उसके ससुरालियों ने फिर पिटाई की। जेठ से उससे छेडख़ानी कर दुष्कर्म की कोशिश की। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव पटिहन निवासी संगीता देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 22 मई को उसकी शादी पूरनपुर कोतवाली के गांव भगवंतापुर निवासी शिवम के साथ हुई थी। ससुराली दहेज में बाइक और पचास हजार रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर 29 अगस्त को पिटाई कर घर से निकाल दिया गया।

थाना सेहरामऊ उत्तरी के ही गांव बासूपुर निवासी अच्छन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने पुत्री शन्नो की शादी की 20 सितंबर को गांव के तालीब के साथ की थी। आरोप है कि सुसराली दहेज में बाइक, कूलर, फ्रिज, तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर 27 सितंबर को उसके पति तालीव, ससुर वकील, सास कसीदा, जेठ आरिफ, आशिक, ननद नौतारा ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed