Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four lakh rupees were snatched on the pretext of sending them abroad, and when asked for it back, they were threatened.

Pilibhit News: विदेश भेजने का झांसा देकर चार लाख हड़पे, वापस मांगने पर धमकाया

Mon, 16 Feb 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees were snatched on the pretext of sending them abroad, and when asked for it back, they were threatened.
एसपी के आदेश पर उत्तराखंड के कंपनी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन




पूरनपुर। विदेश भेजने का झांसा देकर नगर के पंकज कॉलोनी के रविंदर पाल सिंह से 13.20 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। दो साल बाद बमुश्किल 9.20 लाख रुपये वापस कर दिए। शेष चार लाख रुपये और दस्तावेज वापस मांगने पर उसकी कई ऑडियो को वायरल करने की धमकी देकर बकाया वापस करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के खटीमा निवासी जितेंद्र पाल सिंह के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज की है।



पीड़ित ने दर्ज प्राथमिकी में कहा कि अगस्त 2022 में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात ममेरे बहनोई उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के खटीमा के गांव सिसैया खाली महुवत निवासी जितेंद्र पाल सिंह से हुई थी। उन्होंने खटीमा में जेसी ओवरसीज नाम से सेंटर संचालित होने और उसकी एक शाखा चंडीगढ़ में होने की जानकारी दी। साथ ही 16 लाख रुपये में उसे वर्क वीजा पर न्यूजीलैंड भेजने की बात कही। दो सितंबर 2022 को जितेंद्र पाल ने 70 हजार रुपये नकद और पासपोर्ट, हाईस्कूल, इंटर की मार्कशीट, आधार कार्ड, पेनकार्ड आदि अभिलेख लिए। कई दिन बाद पूछने पर न्यूजीलैंड का वीजा न बन पाने की जानकारी देकर उन्हें कनाडा भिजवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद 26 जुलाई 2023 को उसने वीजा आने की जानकारी देकर उसकी फोटो व्हाट्सएप पर भेजी। इसके बाद उसने कई बार में 13.20 लाख रुपये लिए।
विज्ञापन

इसके बाद दो बार उसे कनाडा भेजा गया, लेकिन रास्ते में वीजा में कमी बताकर वापस भेज दिया गया। कई दिन आरोपी ने वीजा निरस्त होने की बात कही। इसके दो साल बाद बमुश्किल 9.20 लाख रुपये उसने वापस कर दिए। शेष धनराशि और अभिलेख मांगने पर उसकी कई ऑडियो होने की जानकारी देकर उसे वायरल करने और रुपये न देने की धमकी दी। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed