{"_id":"681a5d927079cc8d6209f723","slug":"four-interstate-criminals-arrested-and-10-stolen-bikes-recovered-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-135390-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चार अंतरराज्यीय बदमाश पकड़े चोरी की 10 बाइकें कीं बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चार अंतरराज्यीय बदमाश पकड़े चोरी की 10 बाइकें कीं बरामद
Wed, 07 May 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 07 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
अमरिया (पीलीभीत)। अमरिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 10 बाइकें बरामद की गईं। बदमाश उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रहने वाले हैं। मंगलवार को पुलिस ने घटनाओं का खुलासा किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। अमरिया पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि पीलीभीत, बरेली और उत्तराखंड में बाइकें चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार बदमाश सितारगंज के मुडलिया चेक पोस्ट की ओर आने वाले हैं। सूचना पर थाना पुलिस ने फोर्स के साथ चेक पोस्ट पर पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे चार लोगों को रोका।
बाइक सवारों से कागज मांगे, इसपर उन लोगों ने बाइकों के चोरी करने की बात कबूल की। बदमाशों की निशानदेही पर सिरसा गांव के लिए जाने वाले रास्ते पर बंद पड़े मकान के अंदर से आठ अन्य बाइकें बरामद की गईं। बदमाशों से चोरी की कुल 10 बाइकें बरामद की गईं। पकड़े गए बदमाशों ने अपनी पहचान उत्तराखंड के थाना सितारगंज के ग्राम तुर्रा तिसोर निवासी मनीष कुमार, अरविंद ठाकुर, ग्राम भगौरी निवासी समीर उर्फ गांधी व चिका घाट निवासी गोविंदराम दिवाकर बताई। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि चार अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।