{"_id":"68052d81e9fad288cf0f85c9","slug":"four-challaned-four-e-rickshaws-seized-185-lakh-penalty-collected-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-134476-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चार का चालान, चार ई-रिक्शा सीज, 1.85 लाख प्रशमन शुल्क वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चार का चालान, चार ई-रिक्शा सीज, 1.85 लाख प्रशमन शुल्क वसूला
विज्ञापन
पीलीभीत। रविवार को ओवरलोड वाहन, क्षमता से अधिक सवारी और बगैर पंजीकरण संचालित ई-रिक्शा के खिलाफ जांच अभियान चलाया।
निर्धारित क्षमता से अधिक माल रेता, बजरी, सीमेंट इत्यादि का परिवहन करते मिले वाहनों को सीज कर ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी में निरुद्ध कराया गया। क्षमता से अधिक सवारी, बिना टैक्स, बिना फिटनेस संचालित चार वाहनों का चालान किया गया। ई-रिक्शा वाहनों के लिए प्रतिबंधित हाईवे पर बिना पंजीकरण के संचालित मिले चार ई-रिक्शों को सीज किया गया।
एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा हाईवे पर चलने के लिए अनुमन्य नहीं है। हाईवे पर भारी वाहनों एवं तेज गति से चलने वाले निजी वाहनों का निरंतर आवागमन रहता है। इससे ई-रिक्शा के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है। विभाग ने इन वाहनों से 1.85 लाख रुपये प्रशमन शुल्क वसूला गया। संवाद